June 23, 2026
National

राबड़ी देवी के बंगला विवाद पर बिहार की मंत्री लेशी सिंह बोलीं, सरकार नियम से चलती है

Bihar Minister Leshi Singh said on Rabri Devi’s bungalow controversy, the government runs by rules.

बिहार सरकार में मंत्री लेशी सिंह ने राबड़ी देवी के सरकारी आवास को लेकर हो रहे विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सरकार नियम, कानून, प्रक्रिया और संविधान से चलती है, उन लोगों के लिए ये सब मायने नहीं रखता है। लेशी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री रहते हुए सरकार नियम, कानून, प्रक्रिया और संविधान से चली और सम्राट चौधरी के नेतृत्व में भी ऐसे ही चल रही है।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए लेशी सिंह ने कहा कि नियम और प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है। एक-एक करके सबका जवाब भी दे चुके हैं।

निशांत यादव को बड़ी जिम्मेदारी मिलने के सवाल पर लेशी सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक अनिवार्य तौर पर की जाती है। इस दौरान कई तरह के राजनीतिक फैसले लिए जाएंगे।

एक दिन पहले 1 जून को शिवसेना (यूबीटी) के नेता आनंद दुबे ने कहा था कि पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और मुख्यमंत्री पद छोड़ चुके नीतीश कुमार, दोनों को ही अपनी पात्रता के अनुरूप सरकारी आवास खाली कर देना चाहिए। उन्होंने कहा था कि सरकारी बंगलों का रखरखाव जनता के पैसे से होता है, इसलिए किसी भी व्यक्ति को पद छोड़ने के बाद नियमों के अनुसार ही आवास का उपयोग करना चाहिए।

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी को कानून और सरकार द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करना चाहिए तथा किसी भी प्रकार की जबरदस्ती या नियमों की अनदेखी स्वीकार्य नहीं हो सकती।

मीडिया से बातचीत के दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने कहा था कि इस पूरे मामले में कानून सम्मत और संवैधानिक तरीके से बात होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘हम नहीं करेंगे’ जैसी भाषा और जबरदस्ती वाले बयान उचित नहीं हैं। उन्होंने राजद नेतृत्व पर अप्रत्यक्ष निशाना साधते हुए कहा था कि जिन लोगों का राजनीतिक चाल-चरित्र जैसा रहा है, उनसे इस तरह की प्रतिक्रियाओं की अपेक्षा की जा सकती है।

Leave feedback about this

  • Service