June 24, 2026
National

बिहार: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार रुपए इनामी खूंखार अपराधी पैर में गोली लगने से घायल, भागने की कोशिश नाकाम

Bihar: Notorious Criminal with ₹50,000 Bounty Injured in the Leg During Police Encounter; Escape Attempt Foiled

बिहार में पुलिस के साथ मुठभेड़ में वांछित अपराधियों के घायल होने की घटनाएं जारी हैं। इस बीच, गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के पुलिस और एक कुख्यात अपराधी के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपए का इनामी बदमाश जख्मी हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के मुताबिक, गोपालगंज पुलिस और एसटीएफ ने शुक्रवार की देर रात 50 हजार के इनामी आकाश कुमार को गिरफ्तार किया था। बताया गया कि इससे पूछताछ के बाद उसके द्वारा हथियार छिपाए जाने की जानकारी दी गई थी। हथियार की बरामदगी के लिए पुलिस उसे बंजारी बायपास के इलाके में ले गई थी। उसने हथियार बताने के क्रम में पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में फायरिंग की। दो गोलियां आकाश के पैर में लग गईं।

आकाश कुमार थावे थाना क्षेत्र के बरईहाता निवासी मनोज सिंह का पुत्र है। उस पर पूर्व थावे के पूर्व मुखिया कुरैश मियां की हत्या, लूट, रंगदारी समेत करीब 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। हाल ही में उसने थावे की स्टील व्यवसायी मृत्युंजय कुमार से रंगदारी मांगी थी और रंगदारी की राशि नहीं मिलने पर हत्या करने के लिए 60 दिनों का अल्टीमेटम दिया था। इस पर पुलिस ने 50 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

बिहार एसटीएफ कुख्यात अपराधी आकाश की गिरफ्तारी के लिए 5 सालों से लगी हुई थी, लेकिन हर बार वह चकमा देकर फरार हो जाता था। घायल आकाश को इलाज के लिए गोपालगंज के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल से एक हथियार भी बरामद किया गया है।

बता दें कि सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद उसने पुलिस को अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने की खुली छूट दे दी है।

Leave feedback about this

  • Service