N1Live National बिहार में हलचल तेज: संजय सरावगी ने कहा- ‘भाजपा चुनेगी विधानमंडल दल का नेता, एनडीए की शाम 4 बजे बैठक’
National

बिहार में हलचल तेज: संजय सरावगी ने कहा- ‘भाजपा चुनेगी विधानमंडल दल का नेता, एनडीए की शाम 4 बजे बैठक’

Bihar stir intensifies: Sanjay Saraogi says, "BJP will choose legislative party leader, NDA meeting at 4 pm."

14 अप्रैल । बिहार में नए सिरे से सरकार के गठन को लेकर हलचल तेज है। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी अपने विधानमंडल दल के नेता चुनेगी। इसके बाद विधानसभा के सेंट्रल हॉल में एनडीए विधानमंडल दल की बैठक होगी। भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष संजय सरावगी ने यह जानकारी दी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने आईएएनएस को बताया, “पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को पटना आ रहे हैं। दोपहर 3 बजे पार्टी कार्यालय में भाजपा विधानमंडल दल की बैठक होगी, जहां भाजपा अपने विधानमंडल दल के नेता का चयन करेंगी। इसके बाद, शाम 4 बजे विधानसभा के सेंट्रल हॉल में एनडीए विधानमंडल दल की बैठक है।”

मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए संजय सरावगी ने कहा, “उनका कार्यकाल बहुत उज्जवल रहा है। उन्होंने बिहार को जंगलराज से मुक्त कराया। उनके नेतृत्व में एनडीए की सरकार 2025 से चली और बिहार हर रोज नई ऊंचाइयों पर पहुंचा। स्वास्थ्य, शिक्षा और आर्थिक विकास में उन्नति हुई है।”

उन्होंने कहा कि आज के दौर में ‘जंगलराज’ वाला बिहार नहीं है। राज्य अब ‘विकसित बिहार’ बनने की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चली आ रही एनडीए सरकार के कार्यकाल में ही यह सब कुछ देखने को मिलता है।

पश्चिम बंगाल में राहुल गांधी के चुनाव प्रचार पर संजय सरावगी ने कहा, “उनके इस चुनाव प्रचार का कोई असर नहीं होगा, क्योंकि उनकी बातों को कोई गंभीरता से नहीं लेता है। अभी बड़े स्तर पर युद्ध चल रहा है, लेकिन वे इस तरह के बयान दे रहे थे, जैसे उन्हें भारत से मतलब ही नहीं है। चाहे देश के अंदर या विदेश में जाकर कही गई बातों को कोई गंभीरता से नहीं लेता।”

सरावगी ने यह भी दावा किया कि पश्चिम बंगाल में इस बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

Exit mobile version