August 7, 2026
Entertainment

बर्थडे स्पेशल : आकृति कक्कड़ ने मां से ली शास्त्रीय संगीत की शुरुआती शिक्षा, आज मशहूर गायिका

Birthday Special: Akriti Kakar received her initial training in classical music from her mother; today, she is a renowned singer.

किसी फिल्म को हिट बनाने में गाने की भूमिका अहम होती है। ये दर्शकों को कहानी से जोड़ने के साथ उससे भावनात्मक जुड़ाव बनाने में मदद करते हैं। ठीक इसी प्रकार बॉलीवुड को एक नए आयाम तक ले जाने में इंडस्ट्री के गायक और गायिकाओं का बहुत अहम योगदान रहा है। उन्हीं लोकप्रिय सिंगर्स में एक नाम आकृति कक्कड़ का है, जो एक मशहूर भारतीय प्लेबैक सिंगर और म्यूजिशियन हैं।

आकृति कक्कड़ मुख्य रूप से बॉलीवुड फिल्मों में एनर्जेटिक और लोकप्रिय गानों के लिए जानी जाती हैं। वह कई हिट फिल्मों जैसे ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ में ‘सैटरडे सैटरडे’ और ‘2 स्टेट्स’ में ‘इस्की उसकी’ जैसे पॉपुलर गानों के लिए जानी जाती हैं, जो कि आज भी पार्टियों में जमकर बजाए और पसंद किए जाते हैं। आकृति हिंदी गानों के साथ-साथ बंगाली गीतों के लिए भी प्रसिद्ध हैं।

उनका जन्म 7 अगस्त 1986 को नई दिल्ली में एक संगीत प्रेमी परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम संजीव कक्कड़ और मां का नाम निर्मल कक्कड़ है, जो कि खुद भी एक संगीत प्रेमी हैं। आकृति की मां ने दिल्ली विश्वविद्यालय से संगीत में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। उनकी दो जुड़वां बहनें, सुकृति कक्कड़ और प्रकृति कक्कड़, भी इंडस्ट्री की जानी-मानी गायिकाएं हैं।

आकृति ने शास्त्रीय संगीत की शुरुआती शिक्षा अपनी मां से ही प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने कम उम्र से ही गायन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना शुरू कर दिया। हालांकि, उन्होंने अपनी पहचान 1999 में जी टीवी के शो ‘सा रे गा मा पा’ से बनाई।

आकृति कक्कड़ ने 2004 की फिल्म ‘दस’ के एक गाने ‘छम से वो आ जाए’ से पार्श्व गायिका के रूप में बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में हिट गाने गाए, जिनमें ‘दिल विच लगेया वे’, ‘जॉनी गद्दार’, ‘देखूं तुझे तो प्यार आए’, ‘खुदाया खैर’, आदि में अपने सुरों का जादू बिखेरा।

आकृति हिंदी और बंगाली गानों के साथ-साथ कई सिंगिंग रियलिटी शो में बतौर जज काम कर चुकी हैं। आकृति ने वर्ष 2016 में डायरेक्टर चिराग अरोड़ा से शादी की और उन दोनों का एक बेटा है।

Leave feedback about this

  • Service