October 4, 2024
National

एमएसपी के नाम पर भाजपा सरकार कर रही ढोंग : अखिलेश यादव

लखनऊ, 28 अक्टूबर । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि भाजपा सरकार में लगातार बढ़ती महंगाई ने किसानों की कमर तोड़ दी है। एमएसपी के नाम पर सरकार दिखावा करने का ढोंग क्यों करती है।

सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान बेहाल हैं। भाजपा सरकार की नीतियां किसान विरोधी और पूंजीपतियों को लाभ देने वाली हैं। धान की फसल तैयार है लेकिन प्रदेश में किसानों के धान की खरीद की कोई व्यवस्था नहीं है। किसानों को गेंहू की एमएसपी नहीं मिली। अब धान की भी कीमत नहीं मिल रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि डीजल, खाद-बीज, कीटनाशक सब महंगा है। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने किसानों को धोखा दिया। पांच साल तक किसानों की सुध नहीं ली। अब चुनाव सामने देखकर सरकार किसानों को बरगलाने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रही है।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की गलत नीतियों और काले कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन में 700 से ज्यादा किसान शहीद हो गये थे।

Leave feedback about this

  • Service