June 10, 2026
National

भाजपा नेता बोले-पीएम मोदी देश के विकास में जुटे, विपक्ष के लिए भ्रष्टाचार के दरवाजे बंद

BJP leader said- PM Modi is busy in the development of the country, the doors of corruption are closed for the opposition.

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, “एक कहावत है कि हाथी अपनी चाल चलता रहता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विकास के लिए आगे बढ़ रहे हैं। अब राहुल गांधी और उनके साथियों के लिए भ्रष्टाचार के दरवाजे बंद हो चुके हैं।

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने आईएएनएस से कहा, “भारतीय जनता पार्टी न सिर्फ चुनाव, बल्कि लोगों के दिल भी जीत रही है, क्योंकि वह भारत के हर क्षेत्र, हर समुदाय और हर राज्य के समान विकास के लिए काम कर रही है। भाजपा का मुख्य उद्देश्य सीमाओं, लोगों, महिलाओं, किसानों और युवाओं की सुरक्षा है। इसके बाद सामाजिक सुरक्षा का नंबर आता है। कोई दूसरी पार्टी इस तरह से नहीं सोच रही है। हम देश के लिए कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हैं। अगर देश का भला होता है, तो हम वह नुकसान उठाने को भी तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोगों को बांटने और साजिश रचने की उनकी कोशिशें भी नाकाम कर दी हैं। अब वे जो चाहें कह सकते हैं, लेकिन सरकारें बनाने और गिराने का काम तो देश की जनता ही करती है और जनता प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा और एनडीए के साथ खड़ी है।”

भाजपा नेता ने कहा कि देश की जनता को अब ये बातें समझ आ रही हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी देशद्रोहियों के नेता बने हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल का बस चले तो देश में हमेशा दंगा और उपद्रव कराते रहें लेकिन इन लोगों के चाहने से देश में कुछ गड़बड़ नहीं हो सकता है क्‍योंकि युवा और महिलाएं सजग हो गई हैं और भाजपा जीत रही है।

कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा, “राहुल गांधी भी यही दुआ कर रहे हैं कि ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा युद्ध खत्म न हो, क्योंकि वे लोकतांत्रिक तरीके से भाजपा को हरा नहीं सकते। वे अपनी हार का शतक लगाने जा रहे हैं। इसलिए वे देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं। यह साजिश कांग्रेस का ही काम है।”

कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने कहा, “राहुल गांधी, आपको सिर्फ कांग्रेस पार्टी की चिंता करनी चाहिए। देश की जनता को प्रधानमंत्री के नेतृत्व पर भरोसा है। अगले चुनावों में कांग्रेस कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश भी हार जाएगी।”

Leave feedback about this

  • Service