N1Live National सांसद और अभिनेता रवि किशन के जन्मदिन पर केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों समेत भाजपा नेताओं ने दी बधाई
National

सांसद और अभिनेता रवि किशन के जन्मदिन पर केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों समेत भाजपा नेताओं ने दी बधाई

BJP leaders, including Union ministers and Chief Ministers, extended birthday greetings to MP and actor Ravi Kishan.

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन के जन्मदिन पर केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने एक्स पर लिखा, “संसद में ऊर्जावान एवं कर्मठ सहयोगी, गोरखपुर से लोकप्रिय सांसद रवि किशन, आपको जन्मदिन की आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना करता हूं।”

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर लिखा, “गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से लोकप्रिय सांसद, सुप्रसिद्ध अभिनेता रवि किशन को जन्मदिन की आत्मीय बधाई! गुरु श्री गोरक्षनाथ जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।” मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया, “गोरखपुर के लोकप्रिय सांसद एवं प्रख्यात अभिनेता रवि किशन को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी से आपके लिए आरोग्यता और यशपूर्ण जीवन की प्रार्थना है।”

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा, “प्रसिद्ध अभिनेता व उत्तर प्रदेश के गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से जनप्रिय मा. सांसद रवि किशन, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।” उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने एक्स पर पोस्ट किया, “प्रख्यात अभिनेता एवं गोरखपुर से सांसद रवि किशन को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें तथा दीर्घायु हों।”

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौहान ने एक्स पर लिखा, “ऊर्जावान एवं कर्मशील व्यक्तित्व के धनी, गोरखपुर के जनप्रिय लोकसभा सांसद तथा हिंदी व भोजपुरी सिनेमा के सुप्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता रवि किशन, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से आपके बेहतर स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।”

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा, “भोजपुरी सिनेमा के प्रख्यात अभिनेता एवं गोरखपुर से लोकप्रिय सांसद रवि किशन को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना है। आप निरंतर जनसेवा और राष्ट्रहित के कार्यों में नई ऊंचाइयां प्राप्त करें, यही शुभेच्छा।”

Exit mobile version