April 21, 2026
National

पश्चिम बंगाल में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा: ज्योतिर्मय सिंह महतो

BJP will form government in West Bengal with two-thirds majority: Jyotirmoy Singh Mahato

19 अप्रैल । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो ने दावा किया है कि भाजपा पश्चिम बंगाल में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी।

भाजपा सांसद ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि आज की रैली पिछले किसी भी दल की रैली से कहीं बड़ी थी।

उन्होंने कहा कि पुरुलिया में लाखों लोगों का समागम देखने को मिला। महतो ने दावा किया कि पुरुलिया की सभी 9 विधानसभा सीटों पर भाजपा जीतने जा रही है। टीएमसी के खाते में एक भी सीट नहीं जाएगी।

भाजपा सांसद ने कहा कि बंगाल की हवा भाजपा के पक्ष में है। इस बार दो तिहाई बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने वाली है।

ज्योतिर्मय सिंह महतो ने पीएम मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन का जिक्र करते हुए कहा कि टीएमसी के नेताओं से पूछना चाहिए कि महिला आरक्षण बिल से उन्हें क्या दिक्कत है। उन्होंने आरोप लगाया कि इंडिया गठबंधन ने बिल को पास नहीं होने दिया।

उन्होंने कहा कि हमारे पास अभी आंकड़े नहीं थे, जब आंकड़े आ जाएंगे तब बिल पास किया जाएगा।

उन्होंने सीएम ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा कि सीएम ममता बनर्जी और उनके सहयोगी दल महिलाओं के लिए सिर्फ दिखावा करते हैं। असल में वे महिलाओं को गुलाम बनाना चाहते हैं। इस चुनाव में टीएमसी को महिलाओं की ओर से करारा जवाब मिलेगा।

उन्होंने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे उलटा बयान देते हैं और अपशब्दों का प्रयोग करते हैं। बिल का विरोध करने का उनके पास कोई तर्क नहीं था। जनता सब देख रही है और इन लोगों को जवाब देगी। अगली बार नेता विपक्ष बनने के लिए भी संघर्ष करना पड़ेगा।

भाजपा सांसद ने बंगाल में हुए घोटालों का जिक्र करते हुए कहा कि अगर भाजपा की सरकार बनी तो सभी घोटालों की जांच होगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। चुन-चुनकर सभी को जेल भेजा जाएगा।

Leave feedback about this

  • Service