N1Live National शेखपुरा में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न, नीतीश मिश्रा ने दिया संगठन मजबूती का मंत्र
National

शेखपुरा में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न, नीतीश मिश्रा ने दिया संगठन मजबूती का मंत्र

BJP's two-day training camp concludes in Sheikhpura; Nitish Mishra gives mantra for strengthening the organization

बिहार के शेखपुरा में आयोजित भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम रविवार को संपन्न हो गया। इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री नीतीश मिश्रा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत करने और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण को हमेशा प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा कि पार्टी में जिस स्तर का भी कार्यकर्ता हो, सभी के लिए लगातार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं ताकि संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

उन्होंने बताया कि पूरे देश में इस समय ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान’ चलाया जा रहा है। इसके तहत कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यशैली और जनसंपर्क को मजबूत करने के तरीके सिखाए जा रहे हैं।

नीतीश मिश्रा ने कहा कि भाजपा केवल चुनावी राजनीति तक सीमित पार्टी नहीं है, बल्कि यह एक वैचारिक संगठन है, जो समाज के हर वर्ग तक पहुंचने का प्रयास करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों से जुड़ें और केंद्र तथा राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाएं।

उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी का लक्ष्य केवल राजनीतिक सफलता हासिल करना नहीं, बल्कि समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना है। इसी सोच के साथ भाजपा लगातार अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर रही है। दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर मजबूती, जनसंपर्क और पार्टी की नीतियों को लेकर भी चर्चा की गई।

भाजपा नेताओं ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ता है और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने में मदद मिलती है।

Exit mobile version