N1Live National गैस संकट नहीं, कालाबाजारी है असली वजह : दिलीप घोष
National

गैस संकट नहीं, कालाबाजारी है असली वजह : दिलीप घोष

Black marketing is not the gas crisis, it is the real reason: Dilip Ghosh

28 मार्च । भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने पश्चिम बंगाल में गैस संकट और चुनावी माहौल को लेकर टीएमसी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल में गैस की किल्लत की असली वजह कालाबाजारी है। उनके मुताबिक घरेलू गैस का बड़े पैमाने पर गलत इस्तेमाल हो रहा है।

दिलीप घोष ने दावा किया कि रास्ते में और यहां तक कि रेस्टोरेंट्स में भी खाना बनाने के लिए घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी वजह से आम लोगों के लिए गैस की कमी महसूस होती है।

उन्होंने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि इस स्थिति के लिए टीएमसी के लोग जिम्मेदार हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अब इस पर रोक लगेगी और भविष्य में किसी तरह का संकट नहीं रहेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि सभी लोगों को समय पर गैस मिलती रहेगी और असल में कोई बड़ा संकट नहीं है।

पश्चिम बंगाल के चुनाव पर बोलते हुए दिलीप घोष ने कहा कि टीएमसी को अपनी हार का अंदेशा हो गया है, इसलिए वह भाजपा के कार्यक्रमों में लगातार बाधाएं पैदा कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राम नवमी के दौरान भी कई जगहों पर जानबूझकर तनाव और टकराव पैदा करने की कोशिश की गई।

इसके अलावा उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को लेकर भी चिंता जताई। दिलीप घोष ने कहा कि राज्य में बड़े पैमाने पर हेरफेर हो रहा है और टीएमसी लोगों को जबरदस्ती अपने साथ वोट डालने के लिए ले जाने की कोशिश कर रही है। हालांकि, उन्होंने भरोसा जताया कि चुनाव आयोग इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और स्थिति पर कड़ी निगरानी रखेगा।

राज्य की सभी 294 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होना है। पहला चरण 23 अप्रैल को होगा, जिसमें 152 सीटों पर वोटिंग होगी। दूसरा चरण 29 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा, जिसमें 142 सीटों पर मतदान होगा। चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

Exit mobile version