April 29, 2026
National

बोकारो: विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

Bokaro: Attempted rape of a married woman, police arrested two accused

26 अप्रैल । बोकारो जिले अंतर्गत बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के जारंगडीह प्रेम नगर में महिला के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना शुक्रवार की आधी रात की है। जारंगडीह प्रेम नगर निवासी 24 वर्षीय पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि गर्मी अधिक होने के कारण उस रात घर का दरवाजा खुला था। पीड़िता घर के भीतर सो रही थी, जबकि उसका पति घर के बाहर सोया हुआ था। इसी का फायदा उठाकर रात करीब 12 बजे पड़ोस के ही दो युवक घर में घुस आए और महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगे।

विवाहिता द्वारा शोर मचाए जाने पर पकड़े जाने के डर से दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता ने शनिवार को बोकारो थर्मल थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी के निर्देश पर अवर निरीक्षक दीपक कुमार पासवान के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। पुलिस ने रविवार को छापेमारी कर दोनों आरोपियों को उनके घर से धर दबोचा।

पकड़े गए युवकों की पहचान प्रेम नगर निवासी 20 वर्षीय आशीष हांडी उर्फ बजरंगी कुमार उर्फ सावन कुमार और 24 वर्षीय अजय भुइयां उर्फ पुसू भुइयां के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों की मेडिकल जांच कराने के बाद उन्हें तेनुघाट उपकारा भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है।

Leave feedback about this

  • Service