N1Live Entertainment बीटीएस ने मिलिट्री सर्विस के चार साल के ब्रेक के बाद नेटफ्लिक्स पर की धमाकेदार वापसी, आर्मी का इंतजार हुआ खत्म
Entertainment

बीटीएस ने मिलिट्री सर्विस के चार साल के ब्रेक के बाद नेटफ्लिक्स पर की धमाकेदार वापसी, आर्मी का इंतजार हुआ खत्म

BTS makes a comeback on Netflix after a four-year break for military service, ending the wait for the ARMYs.

23 मार्च । दक्षिण कोरियाई के-पॉप और दुनिया के सबसे बड़े म्यूजिक बैंड बीटीएस ने चार साल बाद धमाकेदार वापसी की है। मिलिट्री सेवा की वजह से बीटीएस ने चार साल का ब्रेक लिया था, जिसके बाद 21 मार्च 2026 को 7 लड़कों के इस मैजिकल म्यूजिक ब्रैंड ने नेटफ्लिक्स पर लाइव स्ट्रीमिंग के साथ “बीटीएस द कमबैक लाइव – अरिरंग” कार्यक्रम में अपने धमाकेदार प्रदर्शन के साथ वापसी की। ‘बीटीएस आर्मी’ ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ अपनी खुशी जाहिर की।

चार सालों के बाद बीटीएस की लाइव परफॉर्मेंस ने खूब धूम मचाई है। बीटीएस के कमबैक को नेटफ्लिक्स पर लाइव स्ट्रीम किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन सोल के ग्वांगवामुन स्क्वायर में किया गया था।

सियोल मेट्रोपॉलिटन पुलिस एजेंसी के आंकड़ों के अनुसार, अनुमानित 260,000 लोग इस कार्यक्रम को देखने के लिए मध्य सियोल में उमड़ पड़े।

“बीटीएस द कमबैक लाइव – अरिरंग” कार्यक्रम में शामिल होने वाली एक महिला ने कहा, “मैं बहुत एक्साइटेड हूं क्योंकि यह मेरा पहली बार है और मैं लगभग तीन साल से कोरिया में हूं, लेकिन वे मिलिट्री में थे। इसलिए मैं इसके लिए बहुत उत्साहित हूं। बेशक मुझे यह पसंद है क्योंकि वे लगभग चार साल से दूर हैं, इसलिए मुझे लगता है कि यह एल्बम बहुत स्पेशल है। मैंने असल में अभी तक पूरा नहीं सुना है क्योंकि मैं इसे पहले लाइव सुनना चाहती थी, इसलिए मैंने अब तक सिर्फ एक गाना सुना है। बाकी सब कुछ मैं इसे लाइव सुनने का इंतजार कर रही हूं।”

बीटीएस की वापसी को लेकर एक और महिला ने कहा, “मैं बहुत उत्साहित हूं, जैसे मैं इस पल का बहुत समय से इंतजार कर रही थी। तो आखिरकार वह दिन आ ही गया, इसलिए मैं बहुत उत्साहित हूं।”

वहीं नेपाल की रहने वाली एक दूसरी महिला ने कहा, “मैं सोल से आई हूं, लेकिन नेपाल की रहने वाली हूं। आज मैं यहां बीटीएस कॉन्सर्ट में आई हूं। मैं बहुत उत्साहित हूं। इतने बड़े कॉन्सर्ट का आयोजन हो रहा है, मैं पहली बार बीटीएस के इतने बड़े कॉन्सर्ट में आई हूं। मैं सभी का नाम नहीं जानती, लेकिन मैंने जंगकुक का नाम बहुत बार सुना है। मैं सभी कोरियन हस्तियों की बड़ी फैन हूं।”

Exit mobile version