N1Live National केनरा बैंक भर्ती 2026 : ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 3,500 पदों पर बंपर वैकेंसी जारी, 1 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन
National

केनरा बैंक भर्ती 2026 : ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 3,500 पदों पर बंपर वैकेंसी जारी, 1 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन

बैंकिंग सेक्टर में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए केनरा बैंक ने एक वर्ष की अवधि के लिए विभिन्न राज्य/केंद्र शासित प्रदेश और भाषा के आधार पर ग्रेजुएट अप्रेंटिस के कुल 3,500 पदों पर नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगे हैं।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश और भाषा के आधार पर ग्रेजुएट अप्रेंटिस पोस्ट के लिए जारी 3,500 रिक्तियों में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (यूटी) (हिंदी/अंग्रेजी) के 4, आंध्र प्रदेश (तेलुगु/उर्दू) के 247, अरुणाचल प्रदेश (अंग्रेजी) के 5, असम (असमिया/बंगाली/बोडो) के 42, बिहार (हिंदी/उर्दू) के 122, चंडीगढ़ (यूटी) (हिंदी/पंजाबी) के 6, छत्तीसगढ़ (हिंदी) के 39, दादरा और नगर हवेली (यूटी) (गुजराती) का 1, दमन और दीव (यूटी) (गुजराती) का 1, दिल्ली (यूटी) (हिंदी) के 93, गोवा (कोंकणी) के 25, गुजरात (गुजराती) के 89, हरियाणा (हिंदी/पंजाबी) के 114, हिमाचल प्रदेश (हिंदी) के 23, जम्मू और कश्मीर (उर्दू/हिंदी) के 16, झारखंड (हिंदी/संथाली) के 74, कर्नाटक (कन्नड़) के 581, केरल (मलयालम) के 240, लद्दाख (यूटी) (उर्दू/लद्दाखी/भोटी) – बोधि का 1, लक्षद्वीप (यूटी) (मलयालम) के 4, मध्य प्रदेश (हिंदी) के 110, महाराष्ट्र (मराठी) के 205, मणिपुर (मणिपुरी/अंग्रेजी) के 3, मेघालय (अंग्रेजी/गारो/खासी) के 5, मिजोरम (मिजो) के 2, नागालैंड (अंग्रेजी) के 4, ओडिशा (उड़िया) के 104, पांडिचेरी (यूटी) (तमिल) के 4, पंजाब (पंजाबी/हिंदी) के 96, राजस्थान (हिंदी) के 96, सिक्किम (नेपाली/अंग्रेजी) के 4, तमिलनाडु (तमिल) के 391, तेलंगाना (तेलुगु/उर्दू) के 134, त्रिपुरा (बंगाली/कोकबोरोक) के 8, उत्तर प्रदेश (हिंदी/उर्दू) के 409, उत्तराखंड (हिंदी) के 48 और पश्चिम बंगाल (बंगाली/नेपाली) के 150 पद शामिल हैं।

ग्रेजुएट अप्रेंटिस की इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 1 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर तक तय की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें ऑफिशियल अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के साथ केनरा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित पदों के लिए आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी करनी होगी।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में डिग्री (स्नातक) या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। कैंडिडेट्स ध्यान दें कि उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन 1 जनवरी 2023 से पहले और 1 सितंबर 2026 के बाद पास नहीं की होनी चाहिए।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, मेरिट सूची, स्थानीय भाषा की परीक्षा, शारीरिक/चिकित्सकीय फिटनेस और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को प्रति माह 16,650 रुपए स्टाइपेंड के तौर पर दिए जाएंगे।

आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 500 रुपए तय किया गया है। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

Exit mobile version