June 25, 2026
National

मुंबई में सिंगर और म्यूजिक कम्पोजर आदित्य राम शंकर के खिलाफ मुकदमा

Case filed against singer and music composer Aditya Ram Shankar in Mumbai.

सिंगर और म्यूजिक कम्पोजर आदित्य राम शंकर के खिलाफ मुंबई की जुहू पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। आदित्य राम शंकर पर शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। जुहू पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि जल्द ही आदित्य राम शंकर को नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाएगी।

जुहू पुलिस स्टेशन को दी शिकायत के अनुसार, युवती की आदित्य राम शंकर से पहचान एक साल पहले हुई थी। एक दोस्त के जरिए आदित्य की पीड़िता दोस्ती हुई थी। आरोप है कि आदित्य युवती को मुंबई के जुहू स्थित होटल ले गया और शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। आदित्य ने शादी का झांसा देकर कई बार यौन शोषण किया। आरोप है कि युवती ने जब शादी करने का दबाव डाला तो आदित्य टालमटोल करने लगा।

25 मई को पीड़िता ने आदित्य से दोबारा पूछा और उसके परिवार को भी पूछा कि मेरी शादी कब होगी। इस पर आदित्य ने कहा की तुम हमारी जाति की नहीं हो, इसलिए हमारी शादी नहीं हो सकती। तब युवती को एहसास हुआ कि आदित्य ने बार-बार शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और उसे धोखा दिया। पीड़िता ने आदित्य राम शंकर के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।

बता दें कि इससे पहले फिल्म ‘धुरंधर’ के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस. जोहरे के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस ने 26 मई को सेक्टर-17 थाने में मामला दर्ज किया था। महिला ने आरोप लगाया था कि सैनी जोहरे ने उसे काम के बहाने चंडीगढ़ के एक फाइव-स्टार होटल में बुलाया था। वहां उसकी ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया और उसे रात भर बंधक बनाकर रखा गया। आरोपों के सामने आने और गिरफ्तारी से पहले ही फिल्म के प्रोडक्शन हाउस (बी 62 स्टूडियोज) की आंतरिक पॉश कमेटी ने सैनी जोहरे को यौन उत्पीड़न का दोषी पाया था। इसके बाद फिल्म और उसके सीक्वल के क्रेडिट्स से उनका नाम हटा दिया गया था।

Leave feedback about this

  • Service