October 5, 2024
Chandigarh

चंडीगढ़ समाचार: हल्लोमाजरा में महिला के रोजगार से घोंटकर की हत्या, सुबह बच्चों के रोने पर खुला राज

चंडीगढ़ के हल्लोमाजरा में पति ने साड़ी से पत्नी की गला घोंट कर हत्या कर दी। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने आरोपी 29 वर्षीय प्रदीप को 28 वर्षीय पत्नी की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। रविवार सुबह मां के न उठने और कोई हरकत न होने पर बच्चों ने रोना और चिल्लाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर पड़ोसी घर पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पीसीआर टीम ने महिला को जीएमसीएच-32 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंजू नामक मृतका का सोमवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। फिलहाल उसके पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

प्रदीप मूलरूप से बिहार का रहने वाला और लगभग चार महीने पहले ही चंडीगढ़ आया था। वह परिवार के साथ हल्लोमाजरा में किराये पर रहता था। दंपती के चार बच्चे हैं। आरोपी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक मॉल में नौकरी करता था।

जानकारी के मुताबिक दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। आरोपी पति के मुताबिक उसकी पत्नी अक्सर झगड़ा होने पर उस पर हाथ उठाती थी। बीते शनिवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। बात मारपीट तक जा पहुंची थी। दरअसल, आरोपी पत्नी को कुछ दिनों के लिए अपने साथ बिहार ले जाना चाहता था। उसकी पत्नी ने मना कर दिया था। पड़ोसियों ने बीचबचाव कर दोनों को शांत किया था।

रात को पत्नी सो गई और आरोपी ने अपना गुस्सा उतारते हुए उसी की साड़ी से उसका गला घोंट दिया। वह बच्चों के साथ दूसरे कमरे में सोई हुई थी। सुबह मां के कोई हरकत न करने पर बच्चों ने रोना और चिल्लाना शुरू कर दिया। इसके बाद पड़ोसी भी हैरान हुए और पुलिस को मामले की सूचना दी। पता चला है कि आरोपी और मृतका की शादी लगभग 10 वर्ष पहले हुई थी और उनके चार बच्चों में दो लड़कियां और दो लड़के हैं।

Leave feedback about this

  • Service