July 16, 2026
National

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सीएम डैशबोर्ड से की अहमदाबाद रथयात्रा के मूवमेंट की रियल-टाइम मॉनिटरिंग

Chief Minister Bhupendra Patel conducted real-time monitoring of the Ahmedabad Rath Yatra’s movement via the CM Dashboard.

16 जुलाई । गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मुख्यमंत्री आवास के सीएम डैशबोर्ड वीडियो वॉल पर सीधा प्रसारण देखकर अहमदाबाद शहर में 149वीं जगन्नाथ रथ यात्रा के गतिविधियों औरउसके प्रबंधन की वास्तविक समय में निगरानी की।

मुख्यमंत्री ने गुरुवार सुबह जगन्नाथ मंदिर से पहिंद सेरेमनी करने के बाद रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाई। फिर दोपहर में उन्होंने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर वीडियो वॉल पर रथ यात्रा के मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने रथयात्रा की स्थिति, पुलिस की ओर से एआई और ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल करके रथ यात्रा की निगरानी और सुरक्षा इंतजामों के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ मुख्य सचिव एमके दास, मुख्यमंत्री और गृह विभाग के प्रमुख सचिव संजीव कुमार, पुलिस डायरेक्टर जनरल जीएस मलिक के साथ-साथ पुलिस और नगर निगम टीम के अधिकारी भी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “जय जगन्नाथ। आषाढ़ी बीज के शुभ अवसर पर मुझे अहमदाबाद में 149वीं रथ यात्रा की ‘पहिंद’ विधि को पूरी श्रद्धा के साथ संपन्न करने और भगवान श्री जगन्नाथ के रथ को रवाना करने का सौभाग्य मिला। आस्था, विश्वास और भक्ति का यह त्रिवेणी संगम अद्भुत है।”

उन्होंने लिखा, “भगवान श्री जगन्नाथ के चरणों में नमन करते हुए मैं गुजरात और देश के नागरिकों के लिए सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर प्रगति की कामना करता हूं।”

एक अन्य पोस्ट में सीएम भूपेंद्र पटेल ने लिखा, “अडालज में श्री जगन्नाथ कल्चरल एकेडमी एंड रिसर्च सेंटर की ओर से आयोजित पांचवीं रथ यात्रा का उद्घाटन धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया। सुवर्ण की छंट वाली सावरनी से पारंपरिक पहिंद विधि संपन्न कर प्रभु जगन्नाथ के रथ को नगर भ्रमण के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, समाज के अग्रणियों और ओडिशा से जुड़े भाई-बहनों ने दर्शन का लाभ लिया। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति और उत्साह का माहौल रहा, जिसने सभी को आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति कराई।”

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मुख्यमंत्री आवास के सीएम डैशबोर्ड की वीडियो वॉल पर सीधा प्रसारण देखकर अहमदाबाद शहर में 149वीं जगन्नाथ रथयात्रा की गतिविधियों और उसके प्रबंधन की वास्तविक समय में निगरानी की।

Leave feedback about this

  • Service