N1Live Entertainment पवन कल्याण के जन्मदिन पर भाई चिरंजीवी ने दिखाया दुलार, कहा-बेटे की तरह करता हूं प्यार
Entertainment

पवन कल्याण के जन्मदिन पर भाई चिरंजीवी ने दिखाया दुलार, कहा-बेटे की तरह करता हूं प्यार

Chiranjeevi showers affection on brother Pawan Kalyan on his birthday, says, "I love him like a son."

साउथ सिनेमा के अभिनेता और आंध्र प्रदेश के डिप्टी चीफ मिनिस्टर पवन कल्याण बुधवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर उनके इंडस्ट्री के दोस्त और परिवार के लोगों ने बधाई दी। अभिनेता पवन कल्याण के बड़े भाई और सुपर स्टार चिरंजीवी ने जन्मदिन की बधाई देते हुए इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट कीं। अपनी पोस्ट के जरिए उन्होंने कहा कि वे पवन कल्याण को अपने बेटे की तरह प्यार करते हैं।

अभिनेता चिरंजीवी ने लिखा, “कल्याण बाबू एक सपने देखने वाला इंसान है। मैंने बचपन से ही हमारे कल्याण बाबू में प्यार, जिम्मेदारी के साथ एक दृढ़ संकल्प और लोगों का भला करने की सच्ची इच्छा देखी है। वो जो भी काम करते हैं, उसमें पूरी तरह से लगे रहते हैं और हर कदम दस लोगों का भला करने की इच्छा के साथ उठाते हैं।

उन्होंने लिखा, “जो लोग उन पर भरोसा करते हैं उन्हें वे उतना ही प्यार और अपनापन देते हैं, जितना परिवार को देते हैं। उपमुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद वो गांवों के विकास, आदिवासी इलाकों के उत्थान, पर्यावरण की रक्षा और लोगों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए समर्पण के साथ काम करके शासन में अपनी पहचान बना रहे हैं।”

अभिनेता ने भाई पवन कल्याण की तारीफ करते हुए लिखा, “जिस तरह से वो कई सालों से न सुलझी हुई कई समस्याओं का स्थायी समाधान दिखा रहे हैं और विकास को दूरदराज के इलाकों तक ले जा रहे हैं, उसे देखकर मुझे बहुत खुशी और गर्व होता है। जिन पिठापुरम के लोगों ने उन्हें वोट दिया, उनके साथ वो एक जनप्रतिनिधि के तौर पर नहीं बल्कि परिवार के सदस्य के तौर पर खड़े हैं। मैं कामना करता हूं कि कल्याण बाबू, लोगों के कष्टों को अपना मानते हैं। वो अच्छे स्वास्थ्य के साथ सौ साल जिएं और हमारे प्रिय श्री अंजनेय स्वामी से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें लोगों की सेवा करने के लिए और अधिक शक्ति दें। हमारे कल्याण बाबू को दिल से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।”

अभिनेता रवि किशन ने भी पवन कल्याण को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर आंध्र प्रदेश के डिप्टी चीफ मिनिस्टर के साथ तस्वीर पोस्ट कर लिखा, “आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व लोकप्रिय अभिनेता पवन कल्याण जी, आपको जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं। पवन कल्याण गारु।”

Exit mobile version