September 13, 2026
Punjab

संजीव अरोड़ा को कौन सा विभाग मिला, सीएम मान ने ट्वीट कर बताया

राज्यसभा छोड़कर लुधियाना से उपचुनाव जीतने वाले संजीव अरोड़ा पंजाब सरकार के नए मंत्री बन गए हैं। गुरुवार को राजभवन में आयोजित समारोह में उन्होंने 17वें मंत्री के तौर पर शपथ ली। लुधियाना पश्चिम उपचुनाव जीतने के बाद संजीव अरोड़ा को मंत्री पद का वादा किया गया था। इसी वजह से वह कैबिनेट में शामिल हुए हैं।

आप सरकार के करीब साढ़े 3 साल के कार्यकाल में यह 7वां कैबिनेट विस्तार है। इसके बाद मंत्रियों के विभागों में भी बदलाव की संभावना है। आपको बता दें कि सीएम मान ने ट्वीट कर जानकारी दी है जिसमें उन्होंने कहा कि “आज चंडीगढ़ स्थित पंजाब राजभवन में राज्य के राज्यपाल माननीय श्री गुलाब चंद कटारिया जी ने लुधियाना पश्चिम से विधायक संजीव अरोड़ा जी को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई। नई जिम्मेदारी के लिए उन्हें बहुत-बहुत बधाई।”

संजीव अरोड़ा जी को उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन, एनआरआई मामले आदि विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। मुझे उम्मीद है कि संजीव अरोड़ा जी पंजाब के लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। वे पंजाब के विकास और राज्य के 3 करोड़ लोगों के कल्याण के लिए पूरी ईमानदारी और बिना किसी पक्षपात के काम करेंगे।

Leave feedback about this

  • Service