20 मार्च । बिहार सरकार में मंत्री संजय सिंह ने सीएम नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा की तारीफ करते हुए कहा कि सीएम इस यात्रा के जरिए प्रदेशवासियों को ढेर सारी सौगातें दे रहे हैं। नीतीश कुमार में उत्साह और ऊर्जा देखने लायक रहती है। मैंने बीते कुछ दिनों पहले उनकी यात्रा देखी, उनका भाषण लोगों के दिलों में उतर रहा था।
दुलारचंद यादव हत्याकांड में पटना हाई कोर्ट द्वारा मोकामा के विधायक अनंत सिंह को जमानत दिए जाने पर मंत्री संजय सिंह ने कहा कि कोर्ट जो भी फैसला देता है, वह हम सभी को मंजूर होता है, क्योंकि उसके फैसले सभी के हित में होते हैं। इसलिए, अगर कोर्ट ने कोई फैसला दिया है, तो हम उसका स्वागत करते हैं।
कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बयान पर मंत्री संजय सिंह ने कहा कि वे निश्चित रूप से विपक्ष के एक अच्छे नेता हैं। हालांकि, हम यह कहना चाहेंगे कि संसदीय प्रणाली में, जब भी हमने गौर किया है, तो वह अक्सर कटे-कटे से नजर आते हैं। मेरी राय में, कोई भी व्यक्ति तभी ऐसे बयान दे, जब वह संसद में अपनी पूरी भागीदारी और उपस्थिति सुनिश्चित करे।
उन्होंने कहा कि मैं उनकी बात से सहमत हूं कि संसद में बहस जनता के मुद्दों की होनी चाहिए। सांसदों का काम है कि सदन की गरिमा बरकरार रखें और सदन का समय बर्बाद नहीं होना चाहिए। राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन का खाता भी नहीं खुला है और कांग्रेस विधायकों ने तो अपने नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं।
बंगाल में चुनाव आयोग द्वारा अधिकारियों के तबादले पर सीएम ममता बनर्जी के बयान पर मंत्री संजय सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी एकमात्र मात्र मुख्यमंत्री हैं, जो केंद्र सरकार की किसी भी योजना या निर्णय के खिलाफ रहती हैं।
उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान पर कहा कि युद्ध किसी न किसी कारण होता है। भारत में लोग शांत प्रवृत्ति के हैं। जहां तक सीएम योगी के बयान की बात है तो मैं उनके बयान का स्वागत करता हूं।
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की तारीफ करते हुए मंत्री संजय सिंह ने कहा कि गृह मंत्री सम्राट चौधरी के कार्यकाल में अपराध का ग्राफ गिरा है, उनके कार्यकाल में अपराधी बिहार छोड़कर भाग रहे हैं।
बिहार में गर्मी को लेकर विभाग की तैयारियों के बारे में उन्होंने कहा कि विभाग के माध्यम से, हम हर मंगलवार को सीजीआरसी पोर्टल को लेकर नियमित बैठकें करते हैं। इसमें, पूरे बिहार में अपने सभी एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों की रिपोर्ट की समीक्षा करते हैं, ताकि विभिन्न क्षेत्रों में आ रही समस्याओं को समझा जा सके। जहां भी कोई कमी या अनियमितता पाई जाती है, वहां सख्त कार्रवाई की जाती है। हमने हाल में दो एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों को उनके असंतोषजनक प्रदर्शन और उनके खिलाफ बार-बार मिली शिकायतों के कारण निलंबित कर दिया है।


Leave feedback about this