April 24, 2024
Himachal

कांग्रेस ने गोकुल बुटेल को हिमाचल चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया

नई दिल्ली, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के संयुक्त सचिव गोकुल बुटेल को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए हिमाचल चुनाव वार रूम का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
वह हिमाचल प्रदेश चुनाव के सभी पहलुओं के लिए समन्वय करेंगे ।

बुटेल पालमपुर (हिमाचल प्रदेश) से ताल्लुक रखते हैं, गोकुल एक मैकेनिकल और एयरोस्पेस इंजीनियर हैं, और वर्तमान में AICC के डेटा एनालिटिक्स विभाग के प्रभारी हैं, साथ ही विभिन्न राज्यों की भूमिकाओं में अतीत में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को निभाने के साथ,  उन्होंने 2014 से 2017 तक पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के सूचना प्रौद्योगिकी सलाहकार के रूप में कार्य किया।

राजीव शुक्ला प्रभारी हिमाचल प्रदेश, कांग्रेस  ने गोकुल को पद पर नियुक्ति की पुष्टि करते हुए लिखित आदेश जारी किया है

 

 

Leave feedback about this

  • Service