May 9, 2026
National

संजीव अरोड़ा के घर ईडी के छापे पर कांग्रेस नेता बोले- ‘आम आदमी पार्टी और भाजपा कर रहीं आपस में खेला’

Congress leader on ED raid at Sanjeev Arora’s house: ‘Aam Aadmi Party and BJP are playing games with each other’

9 मई । पंजाब में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के आवास पर ईडी की छापेमारी के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी और भाजपा एक-दूसरे के खिलाफ ‘खेला’ कर रही हैं।

चंडीगढ़ में शनिवार को पंजाब कांग्रेस की बैठक से पहले राज्य के पार्टी प्रभारी भूपेश बघेल ने कहा, “चाहे पंजाब की सरकार (आम आदमी पार्टी) हो या दिल्ली (भाजपा), दोनों के काम करने का तरीका एक जैसा ही है। ये एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। पंजाब में, मान सरकार विजिलेंस डिपार्टमेंट का गलत इस्तेमाल करती है और हर किसी के खिलाफ केस दर्ज करती है। इसी तरह, दिल्ली में सरकार ईडी, आईटी और सीबीआई जैसी एजेंसियों का गलत इस्तेमाल करती है। पहले एक पक्ष केस दर्ज करता है, फिर दूसरा पक्ष जवाब में केस दर्ज करता है।”

भूपेश बघेल की बात को आगे बढ़ाते हुए पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा, “ईडी-सीबीआई के जरिए खेल होगा। ईडी से पूछा जाना चाहिए कि अशोक मित्तल (आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद) के मामला का क्या हुआ। संजीव अरोड़ा को खींचना की कोशिश है। इसी तरह यह खेला हो रहा है। दोनों पार्टियां खेला कर रही हैं, जिसके लिए विजिलेंस और ईडी का इस्तेमाल किया जा रहा है।”

वहीं, कांग्रेस नेता और पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली ने संजीव अरोड़ा के मामले पर कहा, “यह एक सरकारी मामला है और मुझे नहीं लगता कि हमें इसमें बेवजह दखल देना चाहिए। अगर किसी ने कुछ गलत किया है, तो उसे कानून का सामना करना ही पड़ेगा। अगर संजीव अरोड़ा के आवास पर ईडी की छापेमारी हुई है, तो जरूर इसमें कुछ न कुछ संदिग्ध बात होगी।”

उन्होंने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता एक तरफ ईडी के सामने रोते हैं और दूसरी तरफ विजिलेंस और राज्य की दूसरी एजेंसियों का इस्तेमाल अपने विरोधियों पर करते हैं।

Leave feedback about this

  • Service