July 27, 2026
National

बंगाल में हर प्राकृतिक आपदा के बाद हुआ भ्रष्टाचार, अम्फान राहत घोटाले की हो गहन जांचः रिजु दत्ता

Corruption has followed every natural disaster in Bengal; there must be a thorough investigation into the Amphan relief scam: Riju Dutta.

तृणमूल कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता रिजु दत्ता ने अम्फान से जुड़ी अनियमितताओं की गहन जांच की मांग की और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई का समर्थन किया। भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (सीएजी) की 28 रिपोर्ट कहा गया है कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पिछली टीएमसी सरकार ने अम्फान सुपर-साइक्लोन (2020) के बाद हुए नुकसान का अनुमान बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया था, ताकि केंद्र से ज्यादा राहत राशि मिल सके। इस पर तृणमूल कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता रिजु दत्ता ने दावा किया है कि जब भी बंगाल में प्राकृतिक आपदा आई है, तब भ्रष्टाचार हुआ है।

रिजु दत्ता ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “सिर्फ अंफान ही नहीं, जब-जब प्राकृतिक आपदा आई है तो बंगाल में कुछ न कुछ भ्रष्टाचार हुआ है। अब नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी इस पर नजर रख रहे हैं। बंगाल का निवासी होने के नाते में मैं चाहता हूं कि सीएजी रिपोर्ट में जिस भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ है,उसकी सघन जांच हो और कार्रवाई की जाए। इस भ्रष्टाचार से जुड़े नेताओं से लेकर आम आदमी को कानून के दायरे में लाकर सजा दिलाना चाहिए। भ्रष्टाचार का अंकुश लगना चाहिए।”

रिजु दत्ता ने कहा, “जब काक्रोच जनता पार्टी के लोग विरोध-प्रदर्शन हो रहे थे, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद देश के युवाओं और छात्रों को संबोधित किया और उनके सामने अपनी बात रखी। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से भरोसा दिलाया कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे, नई नीतियां और सुधार लागू किए जाएंगे और एक नई हाई-पावर्ड कमेटी भी बनाई गई है। अभी संसद नया बिल भी ला रहे हैं। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं का भविष्य सुरक्षित कर रहे हैं तो विपक्ष सिर्फ सत्ता की राजनीति कर रहा है। विपक्ष को न छात्रों और युवाओं की कोई चिंता है, इनका सिर्फ काम प्रधानमंत्री का विरोध करना है। मैं मानता हूं आज भी देश के युवाओं और छात्रों का भरोसा सबसे अधिक प्रधानमंत्री पर है।”

Leave feedback about this

  • Service