N1Live Entertainment ‘दादी की शादी’ का ट्रेलर रिलीज: नीतू सिंह के फैसले से मचा हंगामा, कपिल शर्मा की जिंदगी उलझी
Entertainment

‘दादी की शादी’ का ट्रेलर रिलीज: नीतू सिंह के फैसले से मचा हंगामा, कपिल शर्मा की जिंदगी उलझी

'Dadi Ki Shaadi' trailer released: Neetu Singh's decision creates uproar, complicates Kapil Sharma's life

22 अप्रैल । बॉलीवुड में इन दिनों फिल्म ‘दादी की शादी’ की चर्चा जोरों पर है। इस कड़ी में मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें कॉमेडी, इमोशन और रिश्तों की उलझनें एक साथ देखने को मिल रही हैं। ट्रेलर में जहां हंसी के पल हैं, वहीं कई जगह कहानी में ट्विस्ट भी हैं, जो दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाते हैं।

ट्रेलर की शुरुआत एक नॉर्मल फैमिली सेटअप से होती है, लेकिन धीरे-धीरे कहानी एक बड़े और मजेदार मोड़ पर पहुंच जाती है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक परिवार में शादी को लेकर हलचल मच जाती है।

कपिल शर्मा का किरदार टोनी तलाक के बाद अपनी नई जिंदगी शुरू करना चाहता है और सादिया खतीब से दूसरी शादी करने की तैयारी में होता है। सब कुछ ठीक चल रहा होता है, लेकिन तभी कहानी में अचानक बड़ा बदलाव आता है।

दरअसल, सादिया खतीब की दादी (नीतू कपूर) शादी करने का फैसला लेती हैं। ऐसे में टोनी के दादा (योगराज सिंह) कहते हैं कि अगर लड़की की मां ने शादी की, तो वह रिश्ता तोड़ देंगे। इसके बाद पूरे परिवार को उलझन में दिखाया जाता है।

ट्रेलर में दिखाया गया है कि दादी को शादी करने से रोकने के लिए मनाया जाता है। कहानी में दिलचस्प मोड़ तब आता है, जब कपिल शर्मा यह पता लगाने की कोशिश करते हैं कि आखिर दादी की जिंदगी में कौन व्यक्ति आया है। जैसे-जैसे वह इस रहस्य को सुलझाने की कोशिश करते हैं, कहानी ज्यादा मजेदार और उलझी हुई होती जाती है।

ट्रेलर में रिद्धिमा कपूर की झलक भी दिखाई गई है, जो इस फिल्म से पर्दे पर डेब्यू कर रही हैं। वह अपनी रियल मां नीतू कपूर की बेटी का किरदार निभा रही हैं। इसमें कुछ सस्पेंस वाले हिस्से भी दिखाए गए हैं, लेकिन मेकर्स ने कई चीजें छुपाकर रखी हैं ताकि दर्शकों की रुचि बनी रहे।

फिल्म का निर्देशन आशीष आर मोहन ने किया है। फिल्म में कपिल शर्मा, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर के अलावा साउथ सिनेमा के सुपरस्टार सरथ कुमार, निखत हेगड़े, तेजस्विनी कोल्हापुरे और सादिया खतीब भी हैं। ‘दादी की शादी’ 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

Exit mobile version