N1Live National कांग्रेस सरकार में दलितों पर हर 18 घंटे में अत्याचार होता था : अशोक तंवर
National

कांग्रेस सरकार में दलितों पर हर 18 घंटे में अत्याचार होता था : अशोक तंवर

Dalits were tortured every 18 hours during Congress government: Ashok Tanwar

रोहतक, 15 सितंबर। भाजपा नेता अशोक तंवर ने रविवार को राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विदेश में बैठकर देश की आलोचना करते हैं, जो चिंता का विषय है। कांग्रेस सरकार में दलितों पर हर 18 घंटे में अत्याचार होता था, आज भी कांग्रेस की मानसिकता वही है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी विदेश में बैठकर आरक्षण को लेकर देश की आलोचना करते हैं, वह निंदनीय और चिंता का विषय है। उनको ऐसा नहीं करना चाहिए था।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में दलितों पर अत्याचार होता था। महिलाओं के साथ बलात्कार और दलितों पर अत्याचार की बात आम थी। एक समय वह भी था, जब दलित परिवार का लड़का शादियों में घोड़ी भी नहीं चढ़ सकता था। गोहाना कांड का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दलितों पर हुए अत्याचार के कई उदाहरण हैं।

तंवर ने कहा कि भाजपा में अपवाद हो सकता है, लेकिन कांग्रेस में परिवारवाद है। कांग्रेस फिजिकली और राजनीतिक तौर पर हत्या करती है, जबकि भाजपा में कोई भी बड़े पद पर हो सकता है। उन्होंने अनिल विज के मुख्यमंत्री बनने की इच्छा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सबको अपनी बात रखने का अधिकार है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से इस्तीफे को लेकर किए गए ऐलान पर तंवर ने कहा कि केजरीवाल उंगली कटा कर शहीद होना चाहते हैं, पहले से पता था कि वह इस्तीफा देंगे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने जो वादे किए थे, उन वादों पर खरे नहीं उतरे।

Exit mobile version