N1Live Sports डार्विन टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया पर बांग्लादेश की पकड़ मजबूत, 153 रन की बढ़त बनाई
Sports

डार्विन टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया पर बांग्लादेश की पकड़ मजबूत, 153 रन की बढ़त बनाई

Darwin Test: Bangladesh strengthens grip on Australia, builds 153-run lead.

 

डार्विन, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच डार्विन में खेले जा रहे पहले टेस्ट का दूसरा दिन समाप्त हो गया है। दूसरे दिन की समाप्ति के समय बांग्लादेश ने 153 रन की बढ़त बनाकर ऑस्ट्रेलिया पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

 

 

बांग्लादेश ने दूसरे दिन के खेल की शुरुआत 1 विकेट के नुकसान पर 96 रन से शुरू की थी। दूसरे दिन बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और पूरे दिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा।

 

बांग्लादेश की तरफ से दो बेहतरीन पारियां देखने को मिलीं। सलामी बल्लेबाज तंजिह हसन ने 197 गेंदों पर 101 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलियाई धरती पर किसी बांग्लादेशी बल्लेबाज का यह सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। हसन ने अपने दूसरे ही टेस्ट में पहला शतक लगाया है।

 

इसके अलावा कप्तान नजमुल हसन शांतो ने 84 रन की पारी खेली। शांतो शतक से चूक गए, लेकिन उनकी पारी बांग्लादेश को बढ़त दिलाने में अहम रही है।

 

मोमिनूल हक 49, मुशफिकुर रहमान 36 रन बनाकर आउट हुए। मेहदी हसन मिराज 32 और हसन महमूद 13 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। बांग्लादेश ने दिन की समाप्ति तक 6 विकेट पर 351 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया पर 153 रन की बढ़त ले ली है।

 

वॉर्म-अप मैच में निराशाजनक बल्लेबाजी की वजह से आलोचना का शिकार हुई बांग्लादेश ने अपनी बल्लेबाजी से अब ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को हैरान कर दिया है, जबकि अपने क्रिकेट फैंस को खुशी दी है।

 

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड को 2-2 विकेट मिला है, जबकि कप्तान पैट कमिंस और नाथन लियोन ने 1-1 विकेट लिया है। ऑस्ट्रेलिया अब तक 8 गेंदबाजों का इस्तेमाल कर चुकी है।

 

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी पहले दिन (गुरुवार) 198 रन पर सिमट गई थी। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सर्वाधिक 71 रन की पारी पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने खेली।

 

 

 

 

Exit mobile version