November 14, 2026
National

इंडिया हैबिटेट सेंटर में डीसीसीएस 2026 का आयोजन, बेहतर मरीज देखभाल के लिए तकनीक और प्रशिक्षण पर जोर

दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में शनिवार को 21वां दिल्ली क्रिटिकल केयर संगोष्ठी 2026 (डीसीसीएस) का आयोजन किया गया। इस आयोजन में देश के वरिष्ठ डॉक्टरों और विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य क्रिटिकल केयर से जुड़ी जानकारी को बढ़ावा देना ह

कार्यक्रम के आयोजन सचिव डॉ. अमित गोयल ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि डीसीसीएस का उद्देश्य क्रिटिकल केयर से जुड़ी जानकारी को बढ़ावा देना और उसका प्रसार करना है उन्होंने कहा कि इसी के साथ ही आने वाली पीढ़ी को क्रिटिकल केयर मेडिसिन के नवीनतम ज्ञान और कौशल से लैस करना है, ताकि मरीजों को बेहतरीन देखभाल मिल सके और उनके स्वास्थ्य में सबसे अच्छे परिणाम देखने को मिलें।

आयोजन अध्यक्ष डॉ. अखिल तनेजा ने कहा कि क्रिटिकल केयर को लेकर पिछले दो दशकों से+2222 हम लगातार सीख रहे हैं और इसमें काफी कड़ी मेहनत लगी है। एक स्पेशलिटी के तौर पर, पिछले दो दशकों में क्रिटिकल केयर का काफी विकास हुआ है। शुरुआत में, इसका मतलब सिर्फ ऑर्गन सपोर्ट (अंगों को सहारा देना) तक सीमित था, लेकिन अब इसमें प्रिसिजन मेडिसिन, ईसीएमओ जैसी कई उन्नत तकनीकें और पॉइंट-ऑफ-केयर अल्ट्रासाउंड शामिल हो गए हैं और अब मेडिकल क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी प्रवेश हो रहा है। इसलिए आज हम कई विषयों पर चर्चा कर रहे हैं, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यहां आए प्रतिनिधि यहां से क्या सीखकर जाते हैं और यहां से जाने के बाद वे अपने मरीजों के इलाज को और बेहतर कैसे बनाते हैं।

डीसीसीएस के कोषाध्यक्ष डॉ. अनूप अग्रवाल ने कहा कि मैं 21वें डीसीसीएस में सभी फैकल्टी और प्रतिनिधियों का स्वागत करता हूं। हम पिछले दो दशकों से यही करते आ रहे हैं। इस कॉन्फ्रेंस में छात्र पूरी तरह स्वतंत्र हैं और हम उनके लिए सीखने के कई अवसर लेकर आए हैं। इस कॉन्फ्रेंस से पहले हमने एक प्री-कॉन्फ्रेंस वर्कशॉप आयोजित की थी और अब इंडिया हैबिटेट सेंटर में दो दिनों की कॉन्फ्रेंस हो रही है। इसलिए मैं आप सभी का स्वागत करता हूं। कृपया शामिल हों और कुछ नया सीखें।

मेडिसिन के क्षेत्र में एआई के इस्तेमाल के लाभ-हानि को लेकर कैलाश अस्पताल के क्रिटिकल केयर ग्रुप डायरेक्टर डॉ. अनिल गुरनानी ने कहा कि हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की बात तो कर रहे हैं, लेकिन इस दौरान हम नेचुरल इंटेलिजेंस को भूल रहे हैं। देखिए इंसानी बुद्धि का कोई मुकाबला नहीं कर सकता। मशीन के पीछे जो इंसान है, वही सबसे महत्वपूर्ण है। हमने क्रिटिकल केयर के अलग-अलग पहलुओं पर छह वर्कशॉप आयोजित की, जो कॉन्फ्रेंस से पहले की वर्कशॉप थी। यह सीखने का एक बेहतरीन अनुभव था। इसमें हमने प्रतिनिधियों और हिस्सा लेने वाले लोगों को हैंड्स-ऑन (प्रैक्टिकल) तरीके से सीखने का मौका दिया, चाहे वह रेस्पिरेटरी केयर हो, कार्डियोवैस्कुलर मॉनिटरिंग हो, गंभीर मरीजों की देखभाल हो, टॉक्सिकोलॉजी, प्रोनिंग, नर्सिंग एक्सीलेंस या फिर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में सीखना हो। ये सभी चीजें इस एक दिन की प्री-कॉन्फ्रेंस वर्कशॉप का हिस्सा थी।

Leave feedback about this

  • Service