March 23, 2026
Entertainment

‘दिल्ली क्राइम’ के 7 साल पूरे, शेफाली शाह ने बताया- अभी भी वही हूं…

‘Delhi Crime’ completes 7 years, Shefali Shah says, “I’m still the same…”

23 मार्च । अभिनेत्री शेफाली शाह की वेबसीरीज ‘दिल्ली क्राइम’ को रिलीज हुए 7 साल पूरे हो चुके हैं। शेफाली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि आज भी वह उस चमक में डूबी हुई हैं।

शेफाली ने बताया कि इतने साल बीत जाने के बाद भी सीरीज की यादें और उसकी चमक उनके लिए खास है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर शूटिंग के दौरान के कुछ खास बिहाइंड-द-सीन्स (बीटीएस) फोटोज पोस्ट करते हुए लिखा, “हमने ‘दिल्ली क्राइम’ नाम का जो जादू रचा था, उसे 7 साल हो गए हैं और मैं अभी भी उसकी चमक में डूबी हूं।”

‘दिल्ली क्राइम’ को दर्शकों और आलोचकों से जबरदस्त प्यार और तारीफ मिली थी। शेफाली ने आईपीएस वर्तिका चतुर्वेदी का किरदार निभाया था, जो सीरीज का सबसे मजबूत और यादगार किरदार बना। सीरीज की को-एक्ट्रेस रसिका दुग्गल ने भी इस मौके पर सेट से कुछ अन्य बीटीएस तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं। सीरीज में रसिका ने एसीपी नीति सिंह का किरदार निभाया था।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “एक ऐसी कहानी के शॉट्स के बीच के पल, जिसे हमने बहुत सहेजकर पेश किया।”

‘दिल्ली क्राइम’ अब तक तीन सीजन में रिलीज हो चुकी है। शेफाली ने ‘दिल्ली क्राइम 3’ के रिलीज होने पर बताया था कि तीसरे सीजन में वर्तिका के किरदार में बड़ा बदलाव आया। पहले सीजन में वर्तिका गुस्से और ताकत से काम लेती थी, लेकिन तीसरे में उसने दर्द और गुस्से को अंदर रखकर दया और हमदर्दी से केस सुलझाए।

शेफाली ने कहा, “मैं बहुत डरी हुई थी। यह कहना कि मैं सिर्फ डरी हुई थी, कमबख्ती होगी। मुझे नहीं पता था कि दर्शक इस नए नजरिए को समझ पाएंगे या नहीं। लेकिन रिव्यू पढ़कर मैं खुशी से झूम उठी और आंसू छलक आए।” उन्होंने कहा कि वर्तिका ने हर हालात में अलग-अलग तरीके से काम किया, कभी ताकत से, कभी हिम्मत से, कभी रौब से, और इस बार दया से।

Leave feedback about this

  • Service