June 4, 2026
Entertainment

देवोलीना भट्टाचार्जी ने पति शाहनवाज को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, पोस्ट की खूबसूरत तस्वीरें

Devoleena Bhattacharjee wished husband Shahnawaz a special birthday, posted beautiful pictures

टीवी अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से पति शाहनवाज शेख को जन्मदिन की बधाई दी। अभिनेत्री ने मुश्किल वक्त में हमेशा ढाल बनकर खड़े रहने के लिए पति का शुक्रिया अदा किया। देवोलीना ने इंस्टाग्राम पर फैमिली टाइम की कुछ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें देवोलीना, पति शाहनवाज शेख और बेटा जॉय नजर आ रहे हैं।

देवोलीना भट्टाचार्जी ने तस्वीरें पोस्ट कर लिखा, “शाहनवाज शेख आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। आप मेरा घर, ताकत और हमारे छोटे से बच्चे के सबसे प्यारे पापा हैं। साथ ही, मेरे हर सुख-दुख के साथी। आप मेरे साथ जिंदगी की भागदौड़, हंसी, बिना नींद वाली रातों, सपनों और हर छोटे-बड़े पल में हमेशा मेरे साथ खड़े रहे हो।”

अभिनेत्री ने लिखा, “आपको एक पिता के रूप में देखकर मैं हर दिन आपसे और ज्यादा प्यार करने लगती हूं। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं।”

‘साथ निभाना साथिया’ फेम टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी के पति शाहनवाज शेख एक फिटनेस ट्रेनर हैं। दोनों की मुलाकात जिम में हुई थी और लगभग 3 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 14 दिसंबर 2022 को कोर्ट मैरिज की थी। इस शादी से उनका एक बेटा जॉय है, जिसका जन्म दिसंबर 2024 में हुआ था।

यह एक अंतर-धार्मिक (हिंदू-मुस्लिम) विवाह होने के कारण अक्सर अभिनेत्री को अक्सर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जाता है, हालांकि कभी-कभी देवोलीना ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देती हैं।

साल 2010 में डांस रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ (सीजन 2) से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद अभिनेत्री ने ‘संवारे सबके सपने प्रीतो’ से एक्टिंग डेब्यू किया था। हालांकि स्टार प्लस के सुपरहिट शो ‘साथ निभाना साथिया’ में ‘गोपी बहू’ का किरदार निभाकर उन्हें अपार लोकप्रियता मिली।

फिलहाल एक्टिंग से ब्रेक लेकर अपने मदरहुड (मातृत्व) को एंजॉय कर रही हैं। वह अपने बेटे जॉय की परवरिश पर पूरा ध्यान दे रही हैं। इसके साथ ही वे यूट्यूब व्लॉग्स और सोशल मीडिया के जरिए अपनी निजी जिंदगी की झलकियां फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

Leave feedback about this

  • Service