N1Live Entertainment धनुष और कृति सेनन का जादू अब छोटे पर्दे पर, इस दिन होगा ‘तेरे इश्क में’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर
Entertainment

धनुष और कृति सेनन का जादू अब छोटे पर्दे पर, इस दिन होगा ‘तेरे इश्क में’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

Dhanush and Kriti Sanon's magic is back on the small screen; Tere Ishq Mein will have its world television premiere on this day.

27 मार्च । साउथ सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता धनुष और कृति सेनन की जोड़ी ने रोमांटिक-ड्रामा फिल्म ‘तेरे इश्क में’ शानदार अदाकारी से पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। दोनों के बीच केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब इस फिल्म को पहली बार टीवी पर दिखाया जाएगा।

अभिनेत्री कृति सेनन ने इंस्टाग्राम के जरिए फिल्म को टीवी पर प्रसारित होने की जानकारी दी। कृति ने स्टोरीज सेक्शन पर फिल्म का खास पोस्ट शेयर किया। इसमें फिल्म की खास झलक देखने को मिलती है। कृति ने लिखा, “फिल्म ‘तेरे इश्क में’ 27 मार्च को शाम 8 बजे टीवी पर पहली बार दस्तक देगी।”

आनंद एल. राय द्वारा निर्देशित फिल्म में धनुष और कृति के बीच इंटेंस लव स्टोरी दिखाई गई। कहानी एक गहरे और तीव्र प्रेम पर आधारित है, जिसमें भावनाओं का खूबसूरत मिश्रण देखने को मिलता है। फिल्म नवंबर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और उसने दर्शकों का दिल जीता था।

इसमें कृति ने मुक्ति नाम की लड़की का रोल प्ले किया, जिसकी यात्रा फिल्म में हर मोड़ पर बदलती है और किरदार भावनात्मक तरीके से और ज्यादा मजबूत होता है। एक्ट्रेस ने भी अपने किरदार को जीवांत करने के लिए पूरी मेहनत की थी, जो हमें स्क्रीन पर देखने को मिली थी।

रोमांटिक ड्रामा फिल्म की कहानी उत्तर भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित है और इसमें प्यार, जुनून और त्याग की भावना दिखाई गई है। धनुष गुस्सैल शंकर की भूमिका में हैं जबकि कृति सेनन ने मुक्ति का किरदार निभाया है और फिल्म में ए.आर. रहमान का संगीत है।

फिल्म की दीवानगी दर्शकों में साफ देखने को मिली थी। यही कारण था कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। दरअसल, फिल्म को रांझणा से कंपेयर किया जा रहा था क्योंकि फिल्म के कुछ किरदार और निर्देशक रांझणा के थे। हालांकि, फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

पिछले साल रिलीज होकर फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की थी, लेकिन अब देखना होगा कि टीवी पर प्रसारित होने के बाद कैसा रिस्पॉन्स करती है।

Exit mobile version