March 20, 2026
National

मुसलमानों को बदनाम करना है ‘धुरंधर 2’ का मकसद, मेकर्स को जेल भेज देना चाहिए: अबू आजमी

‘Dhurandhar 2’ aims to defame Muslims, makers should be sent to jail: Abu Azmi

20 मार्च । महाराष्ट्र से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता ने फिल्म स्टार रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ को मुसलमानों के खिलाफ बताया है। उन्होंने फिल्म बनाने वाले मेकर्स को जेल भेजने की मांग की है और फिल्म को तत्काल प्रभाव से बैन करने की इच्छा भी जताई है।

सपा नेता अबू आजमी ने दावा किया है कि भारत में यूं तो कई दंगे हुए हैं, कई ऐसी घटनाएं हुई हैं जिन्हें लेकर फिल्म बनाई जा सकती है, लेकिन, ‘धुरंधर 2’ सिर्फ एक साजिश है कि कैसे मुसलमानों को बदनाम किया जाए।

फिल्म ‘धुरंधर 2’ में माफिया डॉन अतीक अहमद का आईएसआई से सीधा संबंध दिखाए जाने पर सपा नेता अबू आजमी ने कहा कि मेरी पार्टी के सांसद और आईएसआई के बीच कोई संबंध हो ही नहीं सकता, इसका तो सवाल ही पैदा नहीं होता। ये लोग कौन हैं जो ऐसे दावे कर रहे हैं। अतीक अहमद और आईएसआई के बीच आखिर क्या संबंध है। हर धर्म, हर जाति, हर समुदाय में अच्छे लोग भी होते हैं और बुरे लोग भी, लेकिन ये सब दिखाकर सिर्फ मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाना है और कुछ नहीं। ऐसी फिल्म लोगों को जोड़ने या तरक्की को बढ़ावा देने के लिए नहीं, बल्कि पूरी तरह से नफरत फैलाने के लिए बनाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि यह एक झूठी फिल्म है। यह एक पाकिस्तानी फिल्म है, तो इसे पाकिस्तान के लोगों को क्यों नहीं दिखाते। हिंदुस्तान के लोगों को क्यों दिखाते हैं और क्या सिर्फ ये दो-तीन अपराधी ही दिखाए जा रहे हैं। असल में यहां कितने अपराधी और बड़े अपराध हुए हैं, उनमें से कुछ भी नहीं दिखाया जा रहा है। इस फिल्म का मकसद सिर्फ मुसलमानों को बदनाम करना है। मैं समझता हूं कि फिल्म बनाने वाले को जेल भेजना चाहिए।

मिडिल ईस्ट युद्ध को लेकर संघ प्रमुख के बयान पर सपा नेता अबू आजमी ने कहा कि युद्ध जल्द ही खत्म होना चाहिए। करोड़ों लोग मिडिल ईस्ट में काम करते हैं, चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है। गैस नहीं मिलने से लोग परेशान हैं। मैं समझता हूं कि अगर भारत के हस्तक्षेप से युद्ध समाप्त हो सकता है तो भारत को जरूर पहल करनी चाहिए।

Leave feedback about this

  • Service