March 24, 2026
Entertainment

भारत से लेकर विदेशों तक में धुरंधर की दहाड़, पठान और एनिमल को छोड़ वर्ल्ड वाइल्ड रिकॉर्ड कलेक्शन

Dhurandhar’s roar from India to abroad, World Wild Record Collection except Pathan and Animal

22 मार्च । 19 मार्च को रिलीज हुई रणवीर सिंह की धुरंधर सिर्फ देश में ही नहीं विदेशों में भी कमाल कर रही है।

बढ़ते दिन के साथ फिल्म का कलेक्शन भी आसमान छू रहा है, और फिल्म ने ‘एनिमल,’ ‘पठान,’ और ‘जवान’ जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। बीते तीन दिन में फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 499 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है, जिसमें सभी भाषाएं शामिल हैं। हालांकि सबसे ज्यादा कमाई हिंदी बेल्ट में हुई है।

बॉक्स ऑफिस डेटा एनालिसिस सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, धुरंधर 2: द रिवेंज ने भारत में बीते दो दिनों में 226.27 करोड़ का जबरदस्त नेट कलेक्शन किया है, जो हाल ही में रिलीज हुई कई बड़ी फिल्मों के दो दिनों के कुल कलेक्शन से कहीं अधिक है। एनिमल, जवान और पठान के पहले और दूसरे दिन के प्रदर्शन की तुलना में, धुरंधर 2 ने भारत में नेट कलेक्शन और ग्रॉस कलेक्शन दोनों में महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की है। फिल्म ने पहले दो दिन पूरे भारत में ग्रॉस कलेक्शन 269.39 करोड़ रुपये किया, जबकि तीसरे दिन फिल्म 105 करोड़ का नेट कलेक्शन करने में कामयाब रही।

फिल्म के भारत में कुल नेट कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने तीन दिन में 339.27 का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि ग्रास कलेक्शन भारत में 402.50 करोड़ रुपये हैं। माना जा रहा है कि वीकेंड पर फिल्म बाकी तीन दिनों का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है।

धुरंधर सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। जियो स्टूडियो और बी62स्टूडियो ही फिल्म के आधिकारिक आंकड़े जारी करेंगे, लेकिन इसी बीच कॉमस्कोर ने फिल्म के ओवरसीज आंकड़े शेयर किए हैं, जिसके मुताबिक फिल्म ने यूएसए में 46.34 करोड़, कनाडा में 18.75 करोड़, यूके में 11.60 करोड़, ऑस्ट्रेलिया में 9.80 करोड़, न्यूजीलैंड में 1.25 करोड़, और जर्मनी में 2.82 करोड़ का कलेक्शन किया है।

फिल्म ने हिंदी को छोड़ अन्य भाषा में कम कमाई की है। फिल्म ने तेलुगू वर्जन में 6.30 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है, जबकि तमिल में 3.39 करोड़, कन्नड़ और मलयालम में फिल्म 1 करोड़ भी पार नहीं कर पाई है।

Leave feedback about this

  • Service