N1Live National दिलीप घोष ने कहा- ‘आरजी कर केस में संलिप्त सभी लोगों को मिले सजा’, हुमायूं कबीर के कथित स्टिंग वीडियो पर भी तीखी प्रतिक्रिया
National

दिलीप घोष ने कहा- ‘आरजी कर केस में संलिप्त सभी लोगों को मिले सजा’, हुमायूं कबीर के कथित स्टिंग वीडियो पर भी तीखी प्रतिक्रिया

Dilip Ghosh said, "All those involved in the RG Tax case should be punished." He also reacted sharply to Humayun Kabir's alleged sting video.

10 अप्रैल । भाजपा नेता दिलीप घोष ने आरजी कर मामले में हाईकोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया दी है। पिछले दिन हाईकोर्ट ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में छात्रा से दुष्कर्म और हत्या मामले में दोषी संजय रॉय से दोबारा पूछताछ की अनुमति दी। दिलीप घोष ने कहा कि इस केस में संलिप्त सभी लोगों को सजा मिलनी चाहिए।

भाजपा नेता दिलीप घोष ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “आरजी कर का मामला अभी तक सुलझा नहीं है। यह प्रक्रिया तब तक जारी रहेगी जब तक आरोपी को सजा नहीं मिल जाती। जनता और पीड़ितों के परिवार भी यही मांग कर रहे हैं। इस मामले में जो न्याय हुआ, लोग उससे संतुष्ट नहीं हैं। इसलिए इस केस में संलिप्त सभी लोगों को सजा मिलनी चाहिए।”

दिलीप घोष ने आरोप लगाते हुए कहा, “आरजी कर केस की पीड़िता की मां चुनाव लड़ रही हैं। ममता बनर्जी ने उन्हें न न्याय दिया और न सम्मान दिया। टीएमसी की ओर से उनकी आलोचना और आक्रमण किया जा रहा है। इससे पता चलता है कि इस पूरी घटना के पीछे टीएमसी और उसके नेता हैं। अन्यथा कोई भी पीड़िता की मां के साथ अमावनीय व्यवहार नहीं कर सकता है।”

एसआईआर प्रक्रिया के बाद पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची से करीब 91 लाख नाम हटाए जाने पर दिलीप घोष ने कहा, “यह हिंदुओं और मुसलमानों का मामला नहीं है। जो लोग पात्र नहीं हैं, उन्हें वोट देने का अधिकार नहीं मिलेगा। इसलिए फर्जी नाम, दोहरी मतदाता आईडी और जिनकी मृत्यु हो चुकी है, वे नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं।”

वहीं, आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के अध्यक्ष हुमायूं कबीर के कथित स्टिंग वीडियो पर दिलीप घोष ने कहा, “यह वीडियो किसने बनाया? हुमायूं कबीर को 1,000 करोड़ रुपए कौन देगा? मैं कहता हूं कि राजनीति में ऐसी किसी चीज का कोई अस्तित्व ही नहीं है। इसलिए, इस तरह का दुष्प्रचार करने का कोई मतलब नहीं है।”

Exit mobile version