अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के क्विज शो ‘कोण होणार करोडपती’ के एक एपिसोड में अभिनेत्री यामी गौतम और आदिनाथ कोठारे ने शिरकत की थी। शो के दौरान हुई बातचीत में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने बताया कि दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान उन्हें तीखा और चटपटा खाने की क्रेविंग हुआ करती थी।
दरअसल, शो के दौरान बातचीत में अभिनेत्री यामी गौतम ने अपनी प्रेग्नेंसी क्रेविंग के बारे में बताया और याद किया कि उन्होंने अपनी पहली प्रेग्नेंसी की खुशखबरी का जश्न पारंपरिक महाराष्ट्रीयन व्यंजनों के साथ मनाया था। यामी गौतम ने बताया कि फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के ट्रेलर लॉन्च पर प्रेग्नेंसी की खबर देने के बाद उन्होंने तुरंत अपने कुक को फोन किया और इस खुशी को मनाने के लिए पूरन पोली और उकडीचे मोदक बनाने को कहा था।
पारंपरिक मिठाई का जिक्र आते ही माधुरी ने भी अपनी प्रेग्नेंसी का अनुभव शेयर किया। एक्ट्रेस ने कहा कि हालांकि उन्हें अपनी दोनों प्रेग्नेंसी के दौरान कोई खास क्रेविंग नहीं हुई थी, लेकिन जब वह अपने छोटे बेटे की उम्मीद कर रही थीं, तब उन्हें तीखा और चटपटा खाना खाना बहुत पसंद था।
उन्होंने कहा, “मुझे उकडीचे मोदक बहुत पसंद है, लेकिन मुझे अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान कभी कोई खास क्रेविंग नहीं हुई। जब मैं दूसरी बार प्रेग्नेंट थी, तब मुझे तीखा और चटपटा खाना बहुत पसंद आता था और अब, हमारा वह बेटा परिवार में सबसे ज्यादा तीखा खाना खाता है।”
प्रेग्नेंसी क्रेविंग और बच्चे की खाने की पसंद को जोड़ते हुए माधुरी ने यामी से पूछा कि क्या उनके बेटे को भी मीठा पसंद है?, इस पर अभिनेत्री यामी ने कहा, “हां, मेरे बेटे को मीठा बहुत ज्यादा पसंद है?”
बता दें कि 1999 में डॉ. श्रीराम नेने से शादी के बाद एक्ट्रेस अमेरिका शिफ्ट हो गई थीं और कई साल वहीं रहीं। उनके छोटे बेटे रेयान का जन्म मार्च 2005 में डेनवर में हुआ था, जहां उस समय उनका परिवार रहता था। कई बॉलीवुड हस्तियों के विपरीत, जिनकी प्रेग्नेंसी की खबरें सार्वजनिक रहीं, माधुरी ने जीवन के इस दौर को काफी हद तक निजी रखा।


Leave feedback about this