August 29, 2026
National

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आध्यात्मिक चेतना का विस्तार : मोहन यादव

Expansion of spiritual consciousness under the leadership of Prime Minister Narendra Modi: Mohan Yadav

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गौरवशाली अतीत और सांस्कृतिक परंपराएं पुनः जीवित हो रही हैं साथ ही आध्यात्मिक चेतना का विस्तार भी हो रहा है।

उज्जैन स्थित वाल्मीकी धाम आश्रम में भुजरिया पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विधि-विधान से छड़ी पूजन किया। साथ ही, उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना करते हुए सभी को भुजरिया पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि हमारे लिए यह सौभाग्य की बात है कि आज भुजरिया पर्व के पावन अवसर पर उज्जैन स्थित बाबा महाकाल की नगरी से भगवान जाहरवीर गोगादेव महाराज के ध्वज-चिह्न की शोभायात्रा निकलेगी।

उज्जैन की पावन धरती से पूरे देश में सामाजिक समरसता और एकता का संदेश जाएगा। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज हम अपने गौरवशाली अतीत और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को पुनः जीवंत कर रहे हैं। देश हर क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है और इसके साथ ही आध्यात्मिक चेतना का भी विस्तार हो रहा है।

राज्य में आज भुजरिया पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा भुजरिया पर्व हमारी लोक परंपराओं, आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। मेरी ओर से समस्त प्रदेशवासियों को भुजरिया पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए, यही कामना है।

Leave feedback about this

  • Service