N1Live Entertainment पिता बने अनुराग डोभाल ने दिखाई बच्चे की झलक, गोद में लेकर भावुक नजर आए यूके07 राइडर
Entertainment

पिता बने अनुराग डोभाल ने दिखाई बच्चे की झलक, गोद में लेकर भावुक नजर आए यूके07 राइडर

Father Anurag Doval shares glimpse of baby boy, UK07 rider gets emotional holding him in his arms

30 मार्च । यूट्यूबर और ‘बिग बॉस 16’ के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल यानी यूके07 राइडर पिता बन गए हैं। उनकी अपनी पत्नी रितिका चौहान ने राम नवमी के शुभ अवसर पर पहले बच्चे को जन्म दिया है। अनुराग ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर अपने लाडले की झलक दिखाई, जिसमें वह बेहद भावुक नजर आए।

अनुराग ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह नवजात को गोद में लेकर दुलारते और फूट-फूटकर रोते नजर आए। इस दौरान वह बार-बार उसका चेहरा देखते नजर आए। उन्होंने इस पल को “दूसरा जन्म” बताया और लिखा – “मेरे बच्चे के लिए दूसरा जन्म…।” हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि वह बेटा है या बेटी।

अनुराग और रितिका ने पिछले साल सितंबर में फैंस के साथ बड़ी खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। राम नवमी के दिन बच्चे के जन्म ने उनके लिए इस त्योहार को और भी खास बना दिया। रितिका चौहान ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर परिवार के इस नए सदस्य के स्वागत की जानकारी दी।

इस वीडियो को देखकर उनके फैंस भी भावुक और कमेंट्स में ढेर सारी बधाइयां देते नजर आए। वहीं, उनकी पत्नी रितिका ने भी इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर तस्वीर पोस्ट की, जिसमें बेबी के पैर नजर आ रहे हैं। रितिका ने फोटो के साथ लिखा, ‘राम नवमी के शुभ अवसर पर भगवान ने हमें एक प्यारा तोहफा दिया है। साथ में रितिका ने बेबी के जन्म की तारीख 27 मार्च भी बताई।

अनुराग डोभाल पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। उन्होंने मई 2025 में रितिका चौहान से शादी की थी। शादी के समय दोनों अलग-अलग जातियों से होने के कारण उनके परिवार में काफी विवाद हुआ था। अनुराग ने दावा किया था कि उनके माता-पिता ने इस रिश्ते को मंजूरी नहीं दी थी। शादी के दौरान भी उन्हें परिवार की तरफ से अपमान का सामना करना पड़ा था। इसके बावजूद दोनों ने शादी की रस्में पूरी कीं और अब खुशहाल परिवार की शुरुआत कर रहे हैं।

Exit mobile version