May 19, 2026
National

दिल्ली एम्स में लगी आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर

नई दिल्ली, दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की एक इमारत के एक तल पर सोमवार को आग लग गई।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, “एम्स के आपातकालीन वार्ड से 11.54 बजे आग लगने की सूचना मिली। कुल 8 दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं।”

एक सूत्र के मुताबिक, आग कथित तौर पर इमारत के एंडोस्कोपी कक्ष में लगी है।

सूत्र ने दावा किया कि सभी रोगियों का सुरक्षित निकाल लिया गया है, किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Leave feedback about this

  • Service