N1Live National 765teरांची मे देर रात शराब पार्टी में विवाद के दौरान फायरिंग, पेट में गोली लगने से युवक गंभीर
National

765teरांची मे देर रात शराब पार्टी में विवाद के दौरान फायरिंग, पेट में गोली लगने से युवक गंभीर

Firing during a late-night liquor party dispute in Ranchi; youth critically injured after being shot in the abdomen.

रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में रविवार देर रात शराब पार्टी के दौरान विवाद के बाद फायरिंग की घटना सामने आई है। पेट में गोली लगने से कमड़े, रातू निवासी टोनी लोहरा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे गंभीर हालत में रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात मंडा बगीचा में कई युवक जुटे थे। बताया जा रहा है कि वहां शराब पार्टी चल रही थी। रात करीब दो बजे अचानक फायरिंग की आवाज सुनाई दी। गोली चलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद कई युवक मौके से भाग गए।

स्थानीय लोगों के अनुसार, फायरिंग के बाद एक युवक खून से लथपथ हालत में घटनास्थल पर पड़ा मिला। इसके बाद कुछ लोगों ने उसे वाहन से अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान टोनी लोहरा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान एक पक्ष की ओर से गोली चलाए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि, फायरिंग की वास्तविक वजह और गोली चलाने वाले व्यक्ति की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हुई है। घटना की जानकारी सोमवार सुबह पुलिस को मिली। इसके बाद सदर डीएसपी संजीव बेसरा और बरियातू थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मंडा बगीचा पहुंचे।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना के समय मंडा बगीचा में कौन-कौन लोग मौजूद थे। फायरिंग के बाद मौके से फरार हुए लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। सदर डीएसपी संजीव बेसरा ने बताया कि गोलीबारी की घटना में एक युवक घायल हुआ है। युवक के पेट में गोली लगी है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जल्द ही इस घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Exit mobile version