N1Live Entertainment काजल अग्रवाल की ‘द इंडिया स्टोरी’ का पहला लुक रिलीज, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
Entertainment

काजल अग्रवाल की ‘द इंडिया स्टोरी’ का पहला लुक रिलीज, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

First look of Kajal Aggarwal's 'The India Story' released, the film will release on this day

28 अप्रैल । साउथ सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री काजल अग्रवाल थ्रिलर फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ के जरिए बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। सोमवार को फिल्म के मेकर्स ने पहला लुक जारी किया और रिलीज डेट की जानकारी दी।

काजल ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा, “जहर सिर्फ खेतों में ही नहीं था, बल्कि खामोशी में भी छिपा था। ‘द इंडिया स्टोरी’ एक धीमा जहर है, जो अब असर दिखा रहा है। यह फिल्म 27 जुलाई को सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।”

‘द इंडिया स्टोरी’ कोई साधारण ड्रामा नहीं है, बल्कि यह देश के कृषि क्षेत्र में हुए गंभीर कीटनाशक घोटालों की सच्ची और कड़वी परतों को उधेड़ती है। यह फिल्म रसायनों के दुरुपयोग के खतरनाक असर को दिखाती है, खासकर कीटनाशकों और खेती से जुड़े मामलों में।

फिल्म की कहानी बड़े संकट को सामने लाती है, जो लोगों की सेहत और सुरक्षा को प्रभावित करती है। हालांकि, फिल्म सिस्टम की कमियों पर भी फोकस करेगी। इसमें दिखाया जाएगा कि सिस्टम में कहां-कहां कमी है और ऐसे नुकसान को रोकने के लिए सख्त नियमों की कितनी जरूरत है। अपनी दमदार कहानी और बेहतरीन सिनेमाई अनुभव देने के साथ, यह फिल्म दर्शकों पर गहरा प्रभाव डालेगी।

चेतन डीके द्वारा निर्देशित फिल्म को सुमित बगड़े, अनीता जाधव, विनायक सैदानी, कल्पेश शाह, देवयानी खोराटे और प्रेम जोशी ने सह-निर्मित किया है। साथ ही, फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ को एमआईजी प्रोडक्शन एंड स्टूडियो के सागर बी शिंदे ने लिखा और प्रोड्यूस किया है। फिल्म में काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

इस फिल्म के जरिए दोनों पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे। इसके अलावा, फिल्म में मुरली शर्मा, मनीष वाधवा और तृषा सरदा जैसे उम्दा कलाकार भी नजर आएंगे।

यह फिल्म हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Exit mobile version