July 15, 2026
National

पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह की जन्मदिन की शुभकामनाओं के बाद सीएम पटेल ने ‘विकसित भारत’ के प्रति गुजरात की प्रतिबद्धता का लिया संकल्प

Following birthday wishes from PM Modi and Home Minister Shah, CM Patel pledged Gujarat’s commitment to a ‘Viksit Bharat’ (Developed India).

15 जुलाई । गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की जन्मदिन की शुभकामनाओं का जवाब देते हुए ‘विकसित भारत 2047’ के विजन में योगदान देने के लिए राज्य की प्रतिबद्धता की दोहराई।

प्रधानमंत्री मोदी को जवाब देते हुए पटेल ने उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि उनके नेतृत्व में गुजरात राष्ट्रीय विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।

भूपेंद्र पटेल कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आपकी शुभकामनाओं के लिए हार्दिक धन्यवाद। आपके दूरदर्शी और प्रेरणादायक नेतृत्व में गुजरात ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।”

उन्होंने आगे कहा कि गुजरात टीम राज्य के समग्र और समावेशी विकास को सुनिश्चित करने के लिए पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और समर्पण के साथ काम कर रही है, जिसमें समाज के अंतिम व्यक्ति और वंचितों के कल्याण को प्राथमिकता दी जा रही है।

पटेल ने कहा, “आपका निरंतर स्नेह, आशीर्वाद और अमूल्य मार्गदर्शन हमारे लिए ऊर्जा और प्रेरणा का अटूट स्रोत है।”

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वे गुजरात को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने और जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। उनके दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”

पेटल ने अमित शाह के जन्मदिन संदेश का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री को उनकी “स्नेहपूर्ण शुभकामनाओं” के लिए धन्यवाद दिया।

पटेल ने एक्स पर लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आपके बहुमूल्य मार्गदर्शन में मैं और टीम गुजरात ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति देने, सहकारी क्षेत्र को और मजबूत करने और सुदृढ़ कानून व्यवस्था के माध्यम से राज्य के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

इससे पहले शाह ने पटेल को प्रधानमंत्री के नेतृत्व में “गुजरात के विकास की यात्रा को लगातार आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला” बताया था और उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की थी।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने एक एक्स पोस्ट में लिखा, “आज, जन्मदिन के अवसर पर मुझे प्रथम ज्योतिर्लिंग श्री सोमनाथ महादेव के आभासी दर्शन करने और महापूजा में भाग लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मंदिर ट्रस्ट के पुजारियों द्वारा श्री सोमनाथ महादेव का रुद्राभिषेक और विशेष पूजा संपन्न हुई, और वे क्षण अत्यंत श्रद्धामय रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने सोमनाथ में स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष महापूजा के लिए मेरा पंजीकरण भी करवाया। इस महापूजा के लिए मैंने सोमनाथ मंदिर जाकर महादेव के दर्शन करने का व्रत लिया है।”

बता दें कि भूपेंद्र पटेल बुधवार को 64 वर्ष के हो गए हैं। भूपेंद्र पटेल सितंबर 2021 से गुजरात के मुख्यमंत्री हैं और 2022 के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद उन्होंने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री का पद संभाला है।

पेशे से सिविल इंजीनियर भूपेंद्र पटेल पहले अहमदाबाद नगर निगम में कार्यरत थे। अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण के प्रमुख रहे और घाटलोडिया विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

उनके नेतृत्व में गुजरात सरकार ने औद्योगिक निवेश, अवसंरचना विकास, शहरी प्रशासन और कल्याणकारी कार्यक्रमों पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखा है। साथ ही कई राज्य पहलों को 2047 तक विकसित भारत के केंद्र के दीर्घकालिक दृष्टिकोण के अनुरूप बनाया है।

Leave feedback about this

  • Service