N1Live World चुनाव प्रचार के दौरान गोली लगने से जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का निधन
World

चुनाव प्रचार के दौरान गोली लगने से जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का निधन

Prime-Minister-Shinzo-Abe

टोक्यो, जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की शुक्रवार को नारा शहर में एक चुनावी रैली को संबोधित करने के दौरान गोली लगने से मौत हो गई। आधिकारिक प्रसारक एनएचके ने ट्वीट किया, “अधिकारियों का कहना है कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की मौत की पुष्टि हो गई है। उन्हें कथित तौर पर क्योटो के पास नारा शहर में शुक्रवार को एक भाषण के दौरान गोली मार दी गई थी।”

एनएचके के अनुसार, हमला नारा शहर के यमातोसैदाईजी स्टेशन के पास (स्थानीय समयानुसार) लगभग 11.30 बजे हुआ, जब 67 वर्षीय पूर्व नेता लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के चुनाव अभियान के लिए भाषण दे रहे थे।

पुलिस ने बताया कि आबे को पीठ में एक के बाद एक लगातार दो गोली लगी, जिसके बाद वे जमीन पर गिर गए।

उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था, मगर अब डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है।

पुलिस ने इस संबंध में एक 41 वर्षीय संदिग्ध को गिरफ्तार भी किया है।

Exit mobile version