May 12, 2026
Entertainment

फिल्मों से लेकर गानों तक, सिद्धांत चतुर्वेदी के लिए उपलब्धियों भरा रहा अप्रैल

From films to songs, Siddhant Chaturvedi had an eventful April

12 मई । अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी इन दिनों अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सोमवार को उन्होंने पिछले महीने की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें उन्होंने काम से लेकर अपनी निजी शौक तक का जिक्र किया। सिद्धांत ने अपनी पोस्ट में बताया कि अप्रैल का महीना उनके लिए उपलब्धियों भरा और अपनों के साथ समय बिताते हुए बिता।

अभिनेता ने लिखा, “अप्रैल बहुत खूबसूरत और यादगार रहा। हमारी फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ को इतना प्यार मिला। मेरा लिखा हुआ गाना रहना भी रिलीज हुआ। अपना जन्मदिन परिवार के साथ मनाया।”

सिद्धांत ने आगे बताया कि वे फिल्मों के काफी शौकीन हैं। उन्होंने लिखा, “मैंने हालिया रिलीज फिल्म ‘माइकल’ देखी, जो कि मुझे बहुत पसंद आई। साथ ही, मैं ‘होकुल’ भी देखने वाला हूं।”

सिद्धांत फिल्मों के अलावा, किताबों में भी दिलचस्पी रखते हैं। अभिनेता ने बताया कि उन्होंने जापानी लेखक उकेटसु की एक किताब भी पढ़ी, जो फ्लोर प्लांस पर आधारित है। सिद्धांत ने लिखा, “उस किताब को पढ़ने के बाद मैं अभी भी उसके बारे में सोच रहा हूं।”

सिद्धांत ने आखिर में बताया कि इस बीच उन्होंने गेम्स के लिए भी समय निकाला। उन्होंने लिखा, “गेम्स की बात करें, तो मैंने री-रिक्वेम खत्म कर लिया और अभी भी ब्लू प्रिंस खेल रहा हूं। अब शायद अगला गेम सारोस ट्राय करूंगा। जल्द ही कुछ नए प्रोजेक्ट्स की शूटिंग शुरू होने वाली है और मेरी अगली फिल्म दिल दरवाजा डार्लिंग इस साल के दूसरे हिस्से में रिलीज होगी।”

अभिनेता जल्द ही वी. शांताराम की बायोपिक में नजर आएंगे। इस फिल्म में अभिनेता भारतीय सिनेमा के दिग्गज फिल्म निर्माता वी. शांताराम की भूमिका निभाएंगे। 2025 में सिद्धांत का पहला लुक जारी किया गया था। इसमें वे पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए थे, जो मूक फिल्मों से रंगीन सिनेमा तक की यात्रा को दर्शाता है। अभिजीत शिरीष देशपांडे द्वारा निर्देशित, फिल्म में तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में होंगी।

Leave feedback about this

  • Service