March 16, 2026
Entertainment

कादर खान से लेकर परेश रावल तक; डेविड धवन ने कैरेक्टर आर्टिस्ट को बताया अपनी फिल्मों की ‘असली जान’

From Kader Khan to Paresh Rawal: David Dhawan calls character artistes the ‘real soul’ of his films

16 मार्च । मशहूर निर्देशक डेविड धवन ने लंबे समय के बाद फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ से निर्देशन में वापसी की है। रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म में वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी।

हाल ही में डेविड धवन और वरुण धवन ने कपिल शर्मा के पॉपुलर शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में शिरकत की थी। इस दौरान डेविड धवन ने अपनी पुरानी फिल्मों के अनुभवों को शेयर किया। उन्होंने खास तौर पर बॉलीवुड के सपोर्टिंग एक्टर्स की जमकर तारीफ की।

डेविड ने कहा कि कई बार ये कैरेक्टर आर्टिस्ट लीड हीरो से भी ज्यादा चमकते थे और फिल्म की सफलता में उनकी बहुत बड़ी भूमिका हुआ करती थी। डेविड ने मजाकिया अंदाज में कहा, “हीरो तो आते-जाते रहते हैं। वे कई बार अपनी लाइनें भी भूल जाते हैं, लेकिन ये कैरेक्टर आर्टिस्ट सबसे ज्यादा शानदार हुआ करते थे। ये कभी गलती नहीं करते थे और हमेशा परफेक्ट रहते थे।”

निर्देशक ने कुछ दिग्गज कलाकारों के नाम भी लिए। उन्होंने कादर खान, शक्ति कपूर, अनुपम खेर, सतीश कौशिक और परेश रावल जैसे दिग्गज और प्रतिभाशाली कलाकारों के नाम शामिल किए। डेविड ने कहा कि ये सभी अविश्वसनीय प्रतिभा वाले थे। उनकी वजह से उनकी फिल्मों में कॉमेडी का स्तर बहुत ऊंचा हो जाता था।

उन्होंने कहा कि इन कलाकारों ने छोटी-छोटी भूमिकाओं में भी इतना असर छोड़ा कि दर्शक उन्हें आज तक याद करते हैं। कई बार फिल्म की असली मस्ती इन्हीं सपोर्टिंग एक्टर्स के डायलॉग्स और एक्टिंग से आती थी।

रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म में वरुण के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा, फिल्म में मनीष पॉल, जिमी शेरगिल, मौनी रॉय, और चंकी पांडे जैसे कई कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म के प्रोड्यूसर रमेश तौरानी हैं और यह टिप्स फिल्म्स प्रेजेंट कर रही है।

हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट को लेकर काफी समय से बदलाव किए जा रहे हैं और अब यह फिल्म 12 जून को रिलीज होगी। इससे पहले मेकर्स ने फिल्म को 5 जून को रिलीज करने की घोषणा की थी, लेकिन कुछ वजह से इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया था।

Leave feedback about this

  • Service