July 16, 2026
Entertainment

मनोरंजन जगत में अपनी वापसी पर बोले गोविंदा- इतनी सच्चाई से काम करूंगा कि लोग कहें, क्या यह संभव है

Govinda on his comeback to the entertainment world: “I will work with such sincerity that people will ask, ‘Is this even possible?'”

अभिनेता गोविंदा आगामी फिल्म रूपा से मनोरंजन जगत में वापसी कर रहे हैं। हाल ही में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अभिनेता ने बताया कि उन्होंने अपने काम करने के तरीके के बारे में खुलकर बात की गोविंदा ने बताया कि उन्होंने 15 साल पहले ही साउथ इंडियन सिनेमा के आगे बढ़ने की भविष्यवाणी कर दी थी।

उन्होंने कहा, “मैंने कई समय पहले ही अपने एक दोस्त से कहा था कि अगले 10 सालों में, आप साउथ इंडियन सिनेमा को आगे बढ़ते हुए देखेंगे। इसके बाद साउथ सिनेमा की कई फिल्में हिट हुईं। प्रभु देवा के साथ ‘वांटेड’, अक्षय कुमार की ‘राउडी राठौर’, उसके बाद अजय देवगन की ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी आई और इन सभी साउथ इंडियन फिल्मों की वजह से, हीरो लार्जर दैन लाइफ बन गए।”

अभिनेता ने बताया कि इसके पीछे की वजह ईमानदारी और अच्छा काम करना है। प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान मीडिया ने अभिनेता ने पूछा, “क्या फिल्मों को रिलीज करने के तरीके में बदलाव आने के कारण उन्हें इंडस्ट्री में किसी तरह के विरोध या मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा?”इस सवाल का जवाब देते हुए अभिनेता गोविंदा ने कहा, “मार्केट कहां है? लोग जुड़ेंगे या नहीं? लोग आएंगे या नहीं? मैं इस तरह नहीं सोचता। मैं अपना काम पूरी ईमानदारी और लगन से करता रहूंगा। इतनी सच्चाई से काम करूंगा कि लोग कहें, क्या ऐसा करना भी संभव है? तब मुझे लगेगा कि मैं गोविंदा हूं।”

मीडिया ने आगे पूछा, “क्या आप फिल्म चुनते समय किसी फिल्म की प्रोडक्शन वैल्यू, जाने-माने डायरेक्टर या कुछ और देखते हैं?, तो इस पर अभिनेता ने कहा, “जब मैंने अपने करियर की शुरुआत की थी, तो मेरे पास पैसे नहीं थे। उस समय मैं सिर्फ पैसा, माता-पिता की खुशी और परिवार की खुशी देखता था। मैंने इससे ज्यादा कभी नहीं देखा।”

अभिनेता ने अपनी मां की सीख को याद करते हुए कहा, “मेरी मां ने मुझसे कहा था कि अगर तुम ये सब देखोगे, तो ऊपर वाला क्या देखेगा। बहुत से लोग ऐसी भाषाएं बोलते हैं जो मुझे समझ नहीं आतीं या मैं नहीं समझता। मैं उन भाषाओं से वाकिफ नहीं हूं। कुछ लोग खतरनाक हुआ करते थे, जो हमारे जैसे गरीब परिवारों से आते हैं। वे अपनी ताकत टेस्ट करते हैं।”

Leave feedback about this

  • Service