13 अप्रैल । गुजरात के वलसाड जिले की एक रिहायशी सोसायटी में लिफ्ट शाफ्ट में गिरने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक का शव दो दिन बाद बरामद किया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
यह घटना निर्मल सोसाइटी में हुई, जहां तकनीकी खराबी के कारण लिफ्ट का दरवाजा खुल गया, जबकि लिफ्ट का केबिन उस मंजिल पर नहीं था। इसके कारण तीसरी मंजिल पर लिफ्ट के पास खड़ा एक व्यक्ति सीधे लिफ्ट के शाफ्ट में गिर गया।
समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए जिला एसपी युवराजसिंह जडेजा ने कहा, “बुजुर्ग व्यक्ति का शव आज सुबह बरामद कर लिया गया। प्रक्रिया के तहत, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। स्थानीय पुलिस इस मामले को देख रही है और गहन जांच चल रही है।”
शुरुआती जांच में यह पता चला है कि पीड़ित सोसाइटी में माली का काम करते था। घटना के वक्त वह लिफ्ट के पास खड़े थे। हालांकि, लिफ्ट दूसरी जगह खड़ी थी, लेकिन किसी तकनीकी खराबी या रखरखाव की कमी के कारण उसका दरवाजा खुल गया।
कम रोशनी होने के कारण, वह आगे बढ़ा और तीसरी मंजिल से नीचे लिफ्ट शाफ्ट में जा गिरा। शुरुआत में किसी को इस घटना का पता नहीं चला। वहां रह रहे लोगों को शक तब हुआ, जब एक दिन बाद पूरी इमारत से बदबू आने लगी।
तलाशी के दौरान लिफ्ट शाफ्ट के अंदर शव मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज से घटनाक्रम की पुष्टि हुई।
पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि जिम्मेदारी तय करने के लिए लिफ्ट के रखरखाव रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
यह मामला इसी महीने की शुरुआत में वलसाद जिले में हुई एक अन्य लिफ्ट संबंधी घटना के बाद सामने आया है, जहां एक आवासीय परिसर में रहने वाला व्यक्ति बाल-बाल गंभीर चोट से बच गया था, जब लिफ्ट के दरवाजे खुले होने के बावजूद वह ऊपर की ओर चलने लगी थी।
सीसीटीवी में कैद हुई इस खराबी ने सुरक्षा तंत्र में संभावित खामियों को उजागर किया और आवासीय भवनों में रखरखाव मानकों को लेकर चिंताएं बढ़ा दीं।


Leave feedback about this