March 5, 2026
Entertainment

‘नदिया के पार’ की गुंजा ने फिर छेड़ा होली का राग, ‘जोगी जी धीरे-धीरे’ पर थिरक कर ताजा की पुरानी यादें

Gunja from ‘Nadiya Ke Paar’ once again started the Holi melody, refreshing old memories by dancing to ‘Jogi Ji Dheere Dheere’.

4 मार्च । होली का पर्व आते ही बॉलीवुड के कई पुराने गाने फिर से सुर्खियां बटोरने लगते हैं। इन्हीं में से एक सदाबहार गाना ‘जोगी जी धीरे धीरे’। इस गाने पर अभिनेत्री साधना सिंह और सचिन पिलगांवकर ने मिलकर शानदार अभिनय किया था। वहीं, इसका गाना आज भी हर घर, मोहल्ले और महोत्सव में बजता है और लोगों को मस्ती से भर देता है।

होली के पावन पर्व पर अभिनेत्री साधना सिंह को पुरानी यादों में फिर से डूबने का मौका मिला। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में साधना उसी पुराने स्टाइल में एक्सप्रेशन और डांस के साथ नजर आईं। वे “जोगी जी धीरे-धीरे” गाने पर नाच रही हैं और पुरानी यादों को जीवंत कर रही हैं।

अभिनेत्री ने लिखा, “पहले की होली और आज की होली। कुछ रंग ऐसे होते हैं जो कभी फीके नहीं पड़ते। ‘जोगी जी धीरे-धीरे’ गाना हमेशा मेरे दिल के बहुत करीब रहेगा। उस गाने में हंसी-मजाक, छेड़छाड़ और गांव की सच्ची गर्मजोशी थी। सब कुछ इतना असली और दिल से जुड़ा हुआ लगता था। हर होली पर मुझे ‘नदिया के पार’ की शूटिंग के वे खूबसूरत दिन याद आते हैं। वह समय ऐसा था जब रंग बहुत सादे थे, भावनाएं सच्ची थीं और प्यार थोड़ा शर्मीला लेकिन बहुत गहरा होता था। आप सभी को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं। आपकी होली मासूमियत, खुशी और ऐसी मुस्कान से भरी हो जो हमेशा दिल में बनी रहे।”

बता दें कि यह साल 1982 में रिलीज हुई फिल्म ‘नदिया के पार’ में फिल्माया गया था। इस गाने में अभिनेता सचिन पिलगांवकर और अभिनेत्री साधना सिंह (जिन्होंने गुंजा का किरदार निभाया था) ने शानदार अभिनय किया था, जिसे देखकर लोग आज भी उस गांव के माहौल में डूब जाते हैं।

गाने को चंद्राणी मुखर्जी, हेमलता और जसपाल सिंह ने मिलकर गाया है, जबकि इसके लिरिक्स रविंद्र जेन और म्यूजिक रविंद्र जेन ने लिखे हैं। ‘नदिया के पार’ फिल्म राजश्री प्रोडक्शंस की थी, जिसका निर्देशन गोविंद मूनिस ने किया था। संगीत रवींद्र जैन ने दिया था और गाने को हेमलता, जसपाल सिंह, चंद्राणी मुखर्जी ने गाया था। यह गाना गांव की सादगी, मासूम प्यार और होली की मस्ती को बखूबी दिखाता है।

Leave feedback about this

  • Service