March 19, 2026
Entertainment General News

स्वास्थ्य की चुनौतियों के बीच भी ‘स्वैग’ में रहती हैं हीरू जौहर, बेटे करण ने बताया मां की जिंदादिली का राज

Hiroo Johar maintains her swag even amidst health challenges; son Karan reveals the secret of his mother’s vivacity.

19 मार्च । निर्माता-निर्देशक करण जौहर की मां हीरू जौहर बुधवार को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर निर्देशक ने खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई देते हुए मजेदार पोस्ट शेयर किया।

निर्देशक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मां के साथ पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर पोस्ट की। इसमें हीरू करण को गोद में लिए हुए नजर आ रही हैं। करण ने लिखा कि मां-बेटे के रिश्ते को शब्दों में बयां करना बहुत मुश्किल है। कोई भी शब्द मां के उस प्यार को बयां नहीं कर सकता जितना वे अपने बच्चे के लिए करती हैं।

निर्देशक ने लिखा, “मेरी मां आज 83 साल की हो गई हैं। मैं यह बात इसलिए शेयर कर रहा हूं क्योंकि मुझे पता है कि यह कई लोगों के दिल को छूएगी।”

करण ने बताया कि वे हमेशा से अपनी मां की सेहत को लेकर चिंतित रहते हैं। उन्होंने लिखा, “मां के बिना मैं जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकता। उन्होंने कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना किया है, लेकिन फिर भी हर दिन अपने बालों को सवारती हैं, लिपस्टिक लगाती हैं, सुंदर काफ्तान पहनकर सूरज की रोशनी में समय बिताती हैं और सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करती रहती हैं।

करण ने अपनी मां के लिए लिखा कि वे आज की जेन जी के सामने कुछ भी नहीं हैं। उन्होंने लिखा, “मैं की जिंदगी जीने की इच्छा मेरी ताकत है। भले ही कभी-कभी उनकी याददाश्त या सोचने की क्षमता कमजोर हो जाए, लेकिन प्यार हमेशा याद रहता है।”

करण ने आखिरी में लिखा कि वे और उनके दोनों बच्चे अपने आपको बहुत खुशकिस्मत मानते हैं कि वे रोज मां के साथ रोजाना खेल सकते हैं, उन्हें प्यार कर सकते हैं और उन्हें कह सकते हैं, “प्यार है मामा।”

करण ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो, मां।”

करण जौहर की मां हीरू जौहर भी कई बड़ी फिल्मों की प्रोड्यूसर रह चुकी हैं। उन्होंने ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’, ‘योद्धा’, ‘जुग जुग जीयो’ और ‘लाइगर’ जैसी फिल्मों का निर्माण किया है।

Leave feedback about this

  • Service