August 29, 2026
Sports

मैं विकेट लेने वाला गेंदबाज, दलीप ट्रॉफी में विकेट लेने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी

“I am a wicket-taking bowler,” said Vaibhav Suryavanshi after taking wickets in the Duleep Trophy.

 

नई दिल्ली, वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी 2026 के ईस्ट जोन के लिए पहले मैच में तीन ओवर के स्पेल में 2 विकेट लिए। वैभव ने कहा है कि वह हमेशा अपनी गेंदबाजी का मजा लेते हैं।

 

 

बीसीसीआई डोमेस्टिक द्वारा एक्स पर साझा एक वीडियो में सूर्यवंशी ने कहा, “अगर आप किसी भी बल्लेबाज से पूछें, तो वे हमेशा गेंदबाजी का मजा लेते हैं। एक बल्लेबाज हमेशा गेंदबाजी का मजा लेता है और एक गेंदबाज हमेशा बल्लेबाजी का भी उतना ही मजा लेता है।”

सूर्यवंशी ने मैच के दौरान अपनी गेंदबाजी पर चर्चा करते हुए कहा, “दूसरी टीम के विकेट नहीं गिर रहे थे, इसलिए मुझे दो या तीन ओवर गेंदबाजी करने के लिए कहा गया। ईशान भैया (कप्तान) को लगा कि वह रिस्क ले रहे हैं, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि मैं विकेट-टेकर हूं।”

वैभव ने सिर्फ तीन ओवर गेंदबाजी की, लेकिन एक ही ओवर में दो विकेट लेकर काफी असर डाला।

सूर्यवंशी ने बताया कि गेंदबाजी करते समय उनके मन में क्या था। उन्होंने कहा, “मेरे दिमाग में बस एक ही बात थी कि अगर मैं पांच विकेट भी ले लूं, तो मुझे सिर्फ तीन ओवर ही गेंदबाजी करने को मिलेगी। इसलिए, योजना थी कि मैं जितनी अच्छी गेंदबाजी कर सकता हूं, करूंगा और सिर्फ एक जगह को टारगेट करूंगा और अपना स्पेल अच्छे से खत्म करूंगा।”

बतौर बल्लेबाज मैच में असफल रहे वैभव ने कहा, “यह बहुत मजेदार था क्योंकि मैच में बैटिंग उतनी अच्छी नहीं हुई थी। इसलिए, गेंद से योगदान देना बहुत अच्छा था। हां, जब कोई बल्लेबाज विकेट लेता है, तो उससे ज्यादा मजेदार कुछ नहीं होता।”

सूर्यवंशी की टीम ईस्ट जोन रेड-बॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई है और बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 2 पर दूसरे सेमीफाइनल में साउथ जोन का सामना करेगी। मैच रविवार को सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। फाइनल 6 सितंबर से शुरू होगा।

Leave feedback about this

  • Service