August 1, 2026
Entertainment

फिल्म ‘बीप’ के जरिए निर्देशन में डेब्यू करने जा रहे इला शनमुघसुंदर, बोले-कहानी के हर किरदार अहम

Ila Shanmugasundar, set to make his directorial debut with the film ‘Beep’, says every character in the story is important.

इला शनमुघसुंदर इन दिनों आगामी तमिल फिल्म ‘बीप’ के निर्देशन में व्यस्त हैं। उन्होंने फिल्म को लेकर बताया कि यह एक हाई कॉन्सेप्ट क्राइम ड्रामा होगी, जो रेशनलिज्म को साइकोलॉजिकल फैंटेसी के साथ मिलाएगी।

आगामी फिल्म के बारे में बात करते हुए निर्देशक ने कहा, “फिल्म बीप डायरेक्टर के तौर पर मेरी पहली फिल्म है। ये एक हाई-कॉन्सेप्ट क्राइम ड्रामा है, जिसमें तर्क और साइकोलॉजिकल फैंटेसी को बहुत अच्छे से मिलाया गया। सिनेमा के थ्रिलर में अक्सर चाकू और बंदूक जैसे हथियार दिखाए जाते हैं, लेकिन इस कहानी में इंसान का दिमाग ही सबसे बड़ा हथियार है। मेरा मानना है कि हाई-कॉन्सेप्ट फिल्में बहुत कम बनती हैं। हमने इस कहानी को इस तरह लिखा है कि आम दर्शकों को भी ये फिल्म गहराई से पसंद आएगी।”

फिल्म की खासियत के बारे में बताते हुए डायरेक्टर ने आगे कहा, “एक अकेली फोटो के अंदर बहुत सारी छिपी हुई डिटेल्स होती हैं। हमारी फिल्म का हीरो फोटो देखकर सिर्फ लड़की के दिल की हालत ही नहीं समझ लेता बल्कि, एक बड़े क्राइम के पीछे का पूरा जाल भी सुलझा देता है। इसे आप इंट्यूशन की ताकत कहें या तेज दिमाग की काबिलियत, इसके पीछे एक ठोस वजह है और यही ‘बीप’ फिल्म की सबसे बड़ा यूएसपी है।”

डायरेक्टर ने आगे बताया, “कहानी छह दोस्तों के एक ग्रुप के इर्द-गिर्द घूमती है। जब उनमें से एक की अजीब हालात में मौत हो जाती है, तो बचे हुए दोस्त सच्चाई की तलाश में निकल पड़ते हैं। हमने अपनी कहानी में सिर्फ लीड रोल पर ही नहीं फोकस किया बल्कि, इसके हर किरदार को अहम माना है।”

इस फिल्म का म्यूजिक फेमस तेलुगु कंपोजर प्रशांत विहारी ने दिया है। वो रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ के लिए म्यूजिक बनाने के लिए जाने जाते हैं। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी प्रदीप पद्मकुमार ने की है, जिन्होंने कन्नड़ सिनेमा और बॉलीवुड में काफी काम किया है। एडिटिंग मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के अभिषेक और एडिटर डॉन बॉस्को के पूर्व असिस्टेंट विग्नेश ने की है। फिल्म के एक्शन सीन रामकुमार ने कोरियोग्राफ किए हैं। उन्होंने हाल ही में डायरेक्टर मायस्किन की फिल्म ‘ट्रेन’ में काम किया था, जिसमें विजय सेतुपति लीड रोल में थे।फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। अभी ‘बीप’ सेंट्रल बोर्ड ऑफ सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया से गुजर रही है और ये फिल्म सितंबर में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave feedback about this

  • Service