October 19, 2026
Himachal

शिमला के होटल में चल रहा गैर कानूनी काम,3 युवतियां गिरफ्तार

शिमला, राजधानी शिमला में एक निजी होटल में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। वीरवार देर रात को पुलिस ने होटल में छापा मारकर गिरोह में शामिल, तीन लड़कियों और 4 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह कामयाबी गुप्त सूचना के आधार पर मिली है। पुलिस को पता चला कि एक निजी होटल में, देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इसके बाद पुलिस की टीम ने कार्ट रोड स्थित निजी होटल में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने यहां से 3 लड़कियों को पकड़ा। ये लड़कियां बाहरी राज्य की है, और शिमला में देह व्यापार करने के लिए लाई गई थी।
मामले की जांच एसएचओ सदर संदीप चौधरी कर रहे हैं। पुलिस इन्हे शुक्रवार को  कोर्ट में पेश करेगी, पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। होटल में यह धंधा कब से चल रहा था, इसका भी पता लगाया जा रहा है।

Leave feedback about this

  • Service