October 13, 2026
Entertainment

सीजेपी के समर्थन में प्रदर्शन से पहले इमरान खान हिरासत में, बोले-मेरी कोई मांग नहीं

मुंबई पुलिस ने अभिनेता इमरान खान को अगस्त क्रांति मैदान से हिरासत में ले लिया है। यह मैदान दिल्ली में सीजेपी के विरोध-प्रदर्शन के समर्थन में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन की जगह है। मीडिया से बात करते हुए इमरान ने कहा कि मेरी कोई मांग नहीं है। लोगों से कुछ भी मांगने की मेरी कोई हैसियत नहीं है। न ही मैं किसी संगठन का हिस्सा हूं, इसलिए मैं किसी प्रतिनिधि के तौर पर बात नहीं कर रहा हूं।

हिरासत में लिए जाने के तुरंत बाद एक्टर ने पुलिस वैन से ही अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर अपलोड की। उन्होंने एक मजेदार कैप्शन भी लिखा कि लगता है मैं ड्राइव पर जा रहा हूं।

इमरान की गर्लफ्रेंड को भी उनके साथ हिरासत में लिया गया। उन्होंने पुलिस वैन के अंदर से एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि दोस्तों, हमें हिरासत में ले लिया गया है। हम सब पुलिस की गाड़ी में हैं। मैं पिन भेज रही हूं। क्या आप उसे फॉलो कर सकते हैं? मुझे नहीं पता कि हम कहां जा रहे हैं। उम्मीद है सब ठीक होगा।

इमरान की कजिन और एक्ट्रेस जैन खान, जो प्रोटेस्ट वाली जगह पर उनके साथ थीं। उन्होंने एक मजेदार वीडियो शेयर किया। उन्होंने इमरान की पहली फिल्म ‘जाने तू या जाने ना’ की तुलना उनकी मौजूदा स्थिति से की।

शनिवार को दोपहर 3:30 बजे मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में ‘हम भारत के लोग’ के बैनर तले एक प्रोटेस्ट आयोजित किया गया था। यह प्रोटेस्ट दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे सीजेपी मूवमेंट के समर्थन में और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के लिए था।

हालांकि प्रोटेस्ट शुरू होने से पहले ही पुलिस ने अगस्त क्रांति मैदान और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए थे। कई जगहों पर बैरिकेड्स लगाए गए और अगस्त क्रांति मैदान तक जाने वाले रास्ते बंद कर दिए गए। पुलिस ने उन सभी लोगों को हिरासत में ले लिया जो इस मूवमेंट में शामिल होने आए थे।

Leave feedback about this

  • Service